फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   free medical routine check up for above 30 age group: jp nadda

30 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को जेपी नड्डा ने दी बड़ी सौगात

Thu, 14 Sep 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 14 Sep 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
free medical routine check up for above 30 age group: jp nadda

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगतप्रकाश नड्डा ने कहा है कि 30 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का मुफ्त रूटीन मेडिकल चेकअप किया जाएगा। चेकअप में खासकर हाइपरटेंशन, कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की जांच शामिल होगी।

विज्ञापन


बुधवार को पीटरहॉफ शिमला में एक कार्यक्रम के दौरान नड्डा ने कहा कि हिमाचल में जल्द एम्स खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के पीएचसी स्तर तक के अस्पतालों में अब कोई भी दवा एक्सपायर नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


एक्सपायरी से पहले ही दवा का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाएगा। किस अस्पताल में कौन सी दवा एक्सपायर होने वाली है, इसका दिल्ली तक सारा रिकार्ड होगा। इन दवाओं का इस्तेमाल किसी अन्य जगह किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब एक्सपायर नहीं होगी कोई दवा, उससे पहले होगी इस्तेमाल

free medical routine check up for above 30 age group: jp nadda

मुफ्त मेडिकल चेकअप पर जोर देते हुए नड्डा ने कहा कि 30 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों में कैंसर, हाइपरटेंशन और अन्य रोगों की समय पर रोकथाम के लिए परीक्षण जरूरी है। इसी जरूरत को पूरा करते हुए नियमित तौर पर चेकअप किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में एम्स बनाने के लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। हमीरपुर का मेडिकल कॉलेज भी जल्द शुरू होगा। ऊना में सेटेलाइट केंद्र का काम भी अंतिम चरण में है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने टीकाकरण का दायरा बढ़ाते हुए इसमें 11 प्रकार के टीके शामिल किए हैं। इंद्रधनुष के तहत अब तक 55 लाख माताओं और 60 लाख बच्चों को मुफ्त टीके लगाए गए हैं।

हर वर्ष टीकाकरण की दर एक फीसदी के हिसाब से बढ़ रही है। केंद्र ने अमृत औषधि केंद्र से अब तक 332 करोड़ की दवा बेचकर 182 रुपयों की बचत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed