30 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को जेपी नड्डा ने दी बड़ी सौगात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगतप्रकाश नड्डा ने कहा है कि 30 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का मुफ्त रूटीन मेडिकल चेकअप किया जाएगा। चेकअप में खासकर हाइपरटेंशन, कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की जांच शामिल होगी।
बुधवार को पीटरहॉफ शिमला में एक कार्यक्रम के दौरान नड्डा ने कहा कि हिमाचल में जल्द एम्स खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के पीएचसी स्तर तक के अस्पतालों में अब कोई भी दवा एक्सपायर नहीं होने दी जाएगी।
एक्सपायरी से पहले ही दवा का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाएगा। किस अस्पताल में कौन सी दवा एक्सपायर होने वाली है, इसका दिल्ली तक सारा रिकार्ड होगा। इन दवाओं का इस्तेमाल किसी अन्य जगह किया जाएगा।
अब एक्सपायर नहीं होगी कोई दवा, उससे पहले होगी इस्तेमाल
मुफ्त मेडिकल चेकअप पर जोर देते हुए नड्डा ने कहा कि 30 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों में कैंसर, हाइपरटेंशन और अन्य रोगों की समय पर रोकथाम के लिए परीक्षण जरूरी है। इसी जरूरत को पूरा करते हुए नियमित तौर पर चेकअप किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में एम्स बनाने के लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। हमीरपुर का मेडिकल कॉलेज भी जल्द शुरू होगा। ऊना में सेटेलाइट केंद्र का काम भी अंतिम चरण में है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने टीकाकरण का दायरा बढ़ाते हुए इसमें 11 प्रकार के टीके शामिल किए हैं। इंद्रधनुष के तहत अब तक 55 लाख माताओं और 60 लाख बच्चों को मुफ्त टीके लगाए गए हैं।
हर वर्ष टीकाकरण की दर एक फीसदी के हिसाब से बढ़ रही है। केंद्र ने अमृत औषधि केंद्र से अब तक 332 करोड़ की दवा बेचकर 182 रुपयों की बचत की है।