फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   free helicopter service for children lahaul spiti himachal pradesh

हेलीकॉप्टर में मुफ्त सफर कर सकेंगे ढाई साल तक के बच्चे

Mon, 24 Dec 2018 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 Dec 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
free helicopter service for children lahaul spiti himachal pradesh

जनजातीय क्षेत्रों के लिए होने वाली शीतकालीन हेलीकॉप्टर सेवा में ढाई साल तक के बच्चों के लिए मुफ्त हवाई सफर का प्रावधान किया गया है। इससे अधिक नौ साल तक के बच्चों के लिए 750 रुपये प्रति सीट और रेफर मरीजों के लिए 700 रुपये प्रति सीट तय है। गैर जनजातीय लोग भी 7000 रुपये देकर हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ उठा सकते हैं। उन्हें उड़ान समिति के पास किस उद्देश्य से हवाई सेवा का लाभ लेना है, यह कारण बताना पड़ेगा।  

विज्ञापन


सरकार ने शनिवार से जनजातीय क्षेत्रों के लिए शीतकालीन हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की। अब यात्रियों को हेलीकॉप्टर में सीट वरिष्ठता के आधार पर नहीं, बल्कि संभावित उड़ान की तिथि के आधार पर उपलब्ध होगी। उड़ान समिति से मिली जानकारी के मुताबिक कई यात्रियों ने जनवरी या फरवरी में अपने गंतव्यों की ओर जाना होता है।

विज्ञापन

वे पहले ही सीट बुकिंग करवा लेते हैं। बाद में वरिष्ठता को लेकर अफवाहें फैला देते हैं लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। यात्रियों को संभावित उड़ान की तिथि के आधार पर ही सीट मिलेगी। रोहतांग दर्रा बंद होने पर लाहौल-स्पीति, चंबा के आजोग, किलाड़ और साच हेलीपैड के लिए 13 दिसंबर से हेलीकॉप्टर सीट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू है।

अब इन क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही हेलीकॉप्टर से ही होगी। उपायुक्त लाहौल-स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी ने कहा कि हेलीकॉप्टर सीट में पहली प्राथमिकता मरीजों और परीक्षार्थियों को दी जाएगी। कुल्लू में तैनात उड़ान समिति के प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि यात्रियों को सीट वरिष्ठता के आधार पर नहीं, बल्कि आवेदनकर्ताओं द्वारा अपने आवेदन पत्र में लिखे संभावित उड़ान तिथि के आधार पर ही सीट दी जाएगी। हेलीकॉप्टर सीट को लेकर पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed