फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fraud: crores of farm equipment sold at higher rates than fixed in himachal

किसानों से ठगी, तय से ज्यादा रेट पर बेचे करोड़ों के कृषि उपकरण

Thu, 10 Oct 2019 10:26 AM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Oct 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Fraud: crores of farm equipment sold at higher rates than fixed in himachal
फाइल फोटो

हिमाचल में कृषि उपकरणों की खरीद पर किसानों से ठगी हुई है। तय से ज्यादा रेट पर किसानों को करोड़ों रुपये के कृषि उपकरण बेचे गए। यह मामला पॉवर टिलरों, वीडरों, ब्रश कटर आदि की खरीद का है। इनमें से ज्यादातर मशीनरी चीन, जापान, इटली आदि देशों से आयातित हुई है।

विज्ञापन


इस मामले के उजागर होने पर कृषि विभाग ने प्रदेश के लगभग 45 डीलरों को इस अनियमितता पर स्पष्टीकरण देने को व्यक्तिगत तौर पर कृषि विभाग के शिमला स्थित कार्यालय में तलब किया गया है। इसके अलावा 500 से ज्यादा डीलर राडार पर हैं।
विज्ञापन


कृषि विभाग ने सूचीबद्ध कंपनियों के निर्धारित दाम तय कर रखे हैं। केवल इन्हीं कंपनियों की मशीनरी की खरीद पर सब्सिडी जारी हो रही है। पिछले दिनों कृषि महकमे के कुछ अधिकारियों के ध्यान में यह अनियमितता आई तो 45 डीलरों से स्पष्टीकरण मांग लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद अभी तक कुछ एक डीलरों ने ही स्थिति स्पष्ट की है। बाकी को दोबारा नोटिस देने की तैयारी है। इनमें ज्यादातर डीलर शिमला जिले के हैं। कृषि विभाग को संदेह है कि बाकी जिलों में भी यही स्थिति है।

प्रदेश भर में सूचीबद्ध कंपनियों की संख्या 40 के आसपास है, जबकि इनके डीलरों की संख्या 500 से अधिक है। निदेशक कृषि विभाग डा. आरके कौंडल ने कहा कि जहां गड़बड़ी हुई है, वहां कार्रवाई होगी।

ऐसे हुआ गड़बड़झाला 

एक जैसे ब्रश कटर को किसी डीलर ने 22 हजार में तो किसी ने 25 हजार रुपये में बेचा। पॉवर वीडर को किसी किसान को 65 हजार तो किसी को 80 हजार रुपये में बेचा। यही हाल पॉवर टिलर और ट्रैक्टरों की खरीद के भी बताए जा रहे हैं।

इस तरह से जारी की जाती है सब्सिडी 
राज्य सरकार का कृषि विभाग सूचीबद्ध कंपनियों के अधिकृत डीलरों से ही कृषि उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी जारी करता है। इन कृषि उपकरणों की कीमत की 50 प्रतिशत सब्सिडी ही देय है।

ब्रश कटर पर अधिकतम सब्सिडी 10 हजार और पॉवर वीडर पर 25 हजार रुपये है। आठ होर्स पॉवर से कम पॉवर टिलर पर यह 65 हजार रुपये और इससे अधिक क्षमता वाले पॉवर टिलर पर 85 हजार रुपये है। टैक्टर पर अधिकतम तीन लाख रुपये दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed