{"_id":"5749248d4f1c1b4407691961","slug":"fraud-by-cable-ooperators-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं से पैसे ऐंठ बंद कर दिए कई चैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं से पैसे ऐंठ बंद कर दिए कई चैनल
दीपक मेहता/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 28 May 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
जी एंटरटेनमेंट के सभी चैनल बंद कर दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की एक केबल नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड उपभोक्ताओं से दादागीरी पर उतर आई है। केबल ऑपरेटर ने उपभोक्ताओं के कई पसंदीदा चैनलों को अचानक बंद कर दिया है। चैनल फिर दिखाने के लिए अतिरिक्त भुगतान की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
केबल नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के दोनों निदेशकों का हौसला इतना बुलंद है कि पूछे जाने पर दबंगई दिखाते हुए कह डाला कि इस तरह के सवाल तो सरकार ने भी हमसे कभी नहीं पूछे। साफ है कि सारा खेल सेटिंग पर चल रहा है।
विज्ञापन
शहर के एक केबल नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड ने उपभोक्ताओं से पैसे ऐंठ कुछ चैनल अपनी मर्जी से बंद कर दिए हैं। अब इन चैनलों के लिए अलग से फीस मांगी जा रही है। इस केबल नेटवर्क के हजारों उपभोक्ता हैं। अचानक चैनल बंद हो जाने से लोग परेशान हैं। केबल ऑपरेटर की ओर से जारी किए हेल्पलाइन नंबर हेल्पलेस हो गए हैं।
विज्ञापन
यहां कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा। कार्यालय जाकर एक जवाब मिल रहा है कि बंद किए गए चैनल देखने हैं तो अतिरिक्त भुगतान करना होगा। केबल ऑपरेटर की इस मनमर्जी पर शिकंजा कसने वाला कोई नहीं। हैरानी इस बात की है कि शहर के दूसरे केबल नेटवर्क भी सारे चैनल दिखाए जा रहे हैं।
शहर के हजारों केबल उपभोक्ता खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। शिमला सेटेलाइट केबल नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (चैनल- 9) ने जी-एंटरटेनमेंट के चैनल दिखाना बंद कर दिए हैं। जब केबल नेटवर्क कार्यालय के नंबरों पर कॉल की जाती है तो वहां से कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा है।
कुछ जागरूक उपभोक्ता माजरा जानने के लिए इनके कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि अगर बंद हुए चैनल देखने हैं तो इसका अतिरिक्त से भुगतान करना होगा। शिमला सेटेलाइट केबल नेटवर्क ने आखिर जी-एंटरटेनमेंट के चैनल क्यों बंद कर दिए, यह एक जांच का विषय है। जिला प्रशासन पर हाथ पर हाथ धरकर बैठा है।
‘अमर उजाला’ ने शिमला सेटेलाइट केबल नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक एसएन खन्ना और विकास कपूर से पांच तीखे सवाल किए।
सवाल 1. शिमला शहर में आपके पास कितने उपभोक्ता है?
जवाब. बता नहीं सकते। यह सवाल तो कभी सरकार ने भी हमसे नहीं पूछा। जून में इसके आंकड़े को बता देंगे।
सवाल. 2. सेट टॉप बॉक्स लगाते समय आपने उपभोक्ताओं से कहा कि सभी चैनल दिखाए जाएंगे, अब अचानक बंद क्यों कर दिए?
जवाब . हमने ऐसा कोई वायदा उपभोक्ताओं से नहीं किया। जिन चैनलों को बंद किया गया है, उनका उपभोक्ता अलग से भुगतान करना ही पड़ेगा।
सवाल. 3. इन चैनलों को बंद करने से पहले उपभोक्ताओं को जानकारी क्यों नहीं दी?
जवाब - इस सवाल का जवाब दोनों निदेशक संतोषजनक नहीं दे पाए और दावा किया कि उन्होंने बीच- बीच में केबल नेटवर्क के ही माध्यम से उपभोक्ताओं को इस बारे में जानकारी दी।
सवाल. 4. अचानक चैनल बंद करने की जरूरत क्या थी?
जवाब . हमारे कोई भी चैनल बंद नहीं हैं। जिस चैनल की बात की जा रही है उस संबंधित कंपनी के संचालक ने यह कहा है कि उनकी कंपनी के वही चैनल उपभोक्ताओं को दिखाए जाएं जो उन्हें पसंद है और उसी का पैसा उपभोक्ताओं से लिया जाए।
सवाल. 5. आपके कस्टमर केयर के सभी नंबर बंद हैं, यह कभी नहीं मिलते। उपभोक्ता कहां शिकायत करें?
जवाब - एक हफ्ते के भीतर सुधार कर दिया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को किसी तरह की कोई शिकायत नहीं रहेगी।
यह लोकप्रिय चैनल कर दिए बंद
जी- टीवी, जी- सिनेमा, जी- न्यूज, जी- बिजनेस, कार्टून नेटवर्क, पोगो सहित कई चैनल बंद कर दिए गए हैं। यह सभी चैनल जी एंटरटेनमेंट के हैं।
अगर आपके पास भी केबल ऑपरेटर को लेकर कोई शिकायत है तो 9736003214 पर शिकयत कर सकते हैं।