फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fourlane will be ready from Sundernagar to Manali in a year and a half: Jairam

डेढ़ साल में तैयार होगा सुंदरनगर से मनाली तक फोरलेन: जयराम

Mon, 14 Oct 2019 04:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Oct 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
Fourlane will be ready from Sundernagar to Manali in a year and a half: Jairam
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि डेढ़ साल के भीतर सुंदरनगर से मनाली तक फोरलेन तैयार हो जाएगा। इसको लेकर सरकार ने एनएचएआई को निदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को कुल्लू दशहरा केे समापन पर कलाकेंद्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोहतांग टनल का उद्घाटन कर लाहौल जाएंगे। टनल का इस साल उद्घाटन किया जाना था, लेकिन इसके निर्माण में कुछ तकनीकी खामियों के चलते अब यह 2020 तक बनकर तैयार होगी।
विज्ञापन


टनल के दोनों छोर पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जा रहे हैं। जलोड़ी दर्रा और भुभू टनल के निर्माण पर सरकार काम कर रही है। पर्यटन के लिहाज से लगघाटी को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने पर्यटन विभाग से भल्याणी से मठासौर ट्रैकिंग रूट की संभावनाएं तलाशने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने युवाओं से समाज में व्याप्त नशे की बुराई से मिलकर लड़ने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश को पॉलिथीन मुक्त बनाने की आवश्यकता है, जिसमें सभी के संयुक्त प्रयास होने चाहिए। सरकार ने व्यक्तिगत और नगर परिषदों से 75 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर पॉलिथीन खरीदने की नई पहल की है।

इससे न केवल प्रदेश पॉलिथीन मुक्त राज्य बनेगा, बल्कि इससे पर्यावरण प्रदूषण से भी बचा जा सकेगा। लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र पर छत लगाने की संभावनाओं को तलाशा जाएगा, ताकि खराब मौसम में भी इस तरह के आयोजन समस्या न आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed