फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Four years of Jairam Sarkar: BJP aims to garner one lakh workers in PM's rally

जयराम सरकार के चार साल: भाजपा का पीएम की रैली में एक लाख कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य

Sat, 18 Dec 2021 06:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Dec 2021 06:48 PM IST
सार

 सीएम जयराम ठाकुर ने इस रैली की तैयारियों के बारे में शुक्रवार को एक बैठक भी ली है। इसमें सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा के चारों संसदीय क्षेत्रों के प्रभारी राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल, मंत्री मोहिंद्र ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और वर्ष 2017 के प्रत्याशी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
Four years of Jairam Sarkar: BJP aims to garner one lakh workers in PM's rally
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य तय किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि 27 दिसंबर को उनका मंडी में भव्य स्वागत होगा और इसमें 1 लाख कार्यकर्ता भाग लेंगे। सीएम जयराम ठाकुर ने इस रैली की तैयारियों के बारे में शुक्रवार को एक बैठक भी ली है। इसमें सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा के चारों संसदीय क्षेत्रों के प्रभारी राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल, मंत्री मोहिंद्र ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और वर्ष 2017 के प्रत्याशी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल में जयराम ठाकुर सरकार के 4 साल 27 दिसंबर को पूरे होने जा रहे हैं। सरकार का यह चार साल का सफर उपलब्धियों भरा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की जयराम सरकार को आशीर्वाद देने आ रहे हैं और उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है। 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेशस्तरीय होगा। प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त होगा और प्रदेश को बड़ी सौगात मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed