फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four prizes to the himachal on outstanding work in health

स्वास्थ्य में उत्कृष्ट कार्य पर हिमाचल को चार पुरस्कार

Wed, 31 Oct 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 31 Oct 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Four prizes to the himachal on outstanding work in health

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि प्रदेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए चार पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। ये पुरस्कार असम के काजीरंगा में बेहतर सेवाएं के लिए पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन-2018 के दौरान प्रदान किए गए।

विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से पुरस्कार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक मनमोहन शर्मा ने प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि दो पुरस्कार नवजात शिशु मृत्यु दर और पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर में इस वर्ष अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा कमी दर्ज करने के लिए प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में नवजात शिशु मृत्यु दर में 15.8 प्रतिशत तथा पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों में 18.2 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। तीसरा पुरस्कार ई - स्वास्थ्य कार्ड को प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई - स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से 30 वर्ष या इससे अधिक की आयु के लोगों की 10 असंक्रामक और 15 उच्च जोखिम कारकों की जांच की जाती है। चौथा पुरस्कार प्रदेश को गोवा, कर्नाटकए और लक्षद्वीप के साथ आंतरिक


रोगी सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य को स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश में आदर्श राज्य बनाने के प्रयास कर रही है। इस दिशा में अनेक नई पहल की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed