फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four players from Auckland school will participate in the national ice skating competition.

Shimla News: ऑकलैंड स्कूल के चार खिलाड़ी खेलेंगे आइस स्केटिंग का नेशनल

Mon, 20 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four players from Auckland school will participate in the national ice skating competition.
राज्य स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन पर हुआ चयन
विज्ञापन

शिमला जिला पदक तालिका में रहा पहले स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ऑकलैंड हाउस स्कूल और ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के चार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इन छात्रों ने हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन के देहरादून में 18 अप्रैल को आयोजित राज्य स्तरीय चैंपियनशिप और प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में शिमला जिला ने 10 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर ऑकलैंड स्कूल के छात्रों ने विभिन्न वर्गों में अपनी जगह बनाई। ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के मोक्ष शर्मा ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि समर्थ अष्ट्री ने जूनियर बी वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। रेयांश वर्मा ने जूनियर सी वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं ऑकलैंड हाउस स्कूल की छात्रा स्वरांजलि ठाकुर निराला ने 300 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीतकर चयन सुनिश्चित किया। इन सभी खिलाड़ियों ने कोच पंकज प्रभाकर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की तकनीक, संतुलन और गति पर विशेष ध्यान दिया जिसका परिणाम पदकों के रूप में सामने आया। विद्यालय की निदेशक-प्राचार्य स्मारकी समंतराय ने छात्रों की उपलब्धि पर संतोष जताते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और अनुशासन से यह सफलता मिली है। ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के प्राचार्य रूबेन जॉन ने कहा कि छात्र अब राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article