फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Four new cases of coronavirus recorded in Himachal pradesh

हिमाचल में चार और जमाती कोरोना पॉजिटिव, 18 पहुंची संख्या

Tue, 07 Apr 2020 09:06 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Apr 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
Four new cases of coronavirus recorded  in Himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को चार और तब्लीगी जमातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके साथ ही अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 18 पहुंच गया है। इनमें से 11 जमाती हैं। चार मरीजों को दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। सोमवार को रिपोर्ट आने के बाद चारों को चंबा से टांडा मेडिकल कालेज शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। बता दें, बीते दिन कांगड़ा के इंदौरा के रहने वाले एक तब्लीगी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

विज्ञापन


यही कोरोना पॉजिटिव मरीज हैदराबाद से आने के बाद चार दिन चंबा में रुका था। इस मरीज की पुष्टि और यात्रा इतिहास तलाशने के बाद मरीज के चंबा जाने की जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने तब्लीगी जमात से संबंध रखने वाले चंबा के 11 लोगों के सैंपल लिए थे। सोमवार रात इन सभी 11 सैंपलों की रिपोर्ट आई जिसमें चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। खास बात यह है कि भले ही रिपोर्ट देर रात आई हो लेकिन चंबा प्रशासन ने शाम को ही उन 12 पंचायतों को सील करने के आदेश जारी कर दिए थे जिनमें संक्रमण की संभावना हो सकती है। बता दें रविवार को भी बद्दी और नालागढ़ में एक साथ सात कोरोना के पॉजिटिव केस आए थे। इनमें से तीन तब्लीगी जबकि चार मरीज हेल्मेट उद्योग के एक निदेशक की पत्नी के संपर्क में आए लोग थे।
विज्ञापन


हिमाचल में सोमवार को 83 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 63 नमूनों की रिपोर्ट आई गई है। इसमें चार पॉजिटिव और बाकि अन्य की रिपोर्ट निगेटिव है। 20 की रिपोर्ट आनी बाकि है। अब तक कुल 456 लोगों की जांच की जा चुकी है। 4458 लोगों को निगरानी में रखा गया है। 2013 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है व स्वस्थ हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि सीआरआई कसौली की प्रयोगशाला में भी कोरोना के नमूनों को जांच शुरू हो गई है। सोमवार को वहां 11 नमूने जांच के लिए आए हैं। कोरोना वायरस के चलते प्रदेश में 85 लोगों की पहचान की गई। इसमें ज्यादातर तब्लीगी जमात के हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन्हें निगरानी में रखा जा रहा है। इन लोगों की जांच के नमूने दिशा-निर्देशानुसार लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

18 हुए कुल पॉजिटिव केस 

टांडा में भर्ती         4
आईजीएमसी में     3
नए पॉजिटिव         4
मौत                     1
ठीक हुए               2
बाहर शिफ्ट            4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed