फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   four killed in road accident in shimla rampur himachal pradesh

शिमला में दर्दनाक हादसा: शादी में जा रहे लोगों की कार खाई में गिरी, मां-बेटी समेत चार की मौत

Fri, 13 May 2022 06:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 May 2022 06:29 PM IST
सार

चालक के नियंत्रण खोने से कार सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
four killed in road accident in shimla rampur himachal pradesh
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिले में पुलिस थाना रामपुर के तहत पूना के पास एक कार खाई में गिरने से कार सवार मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा वीरवार देर रात हुआ। चालक समेत दो घायल खनेरी अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि वीरवार देर रात कार (एचपी 03सी 0391) में सवार छह लोग मुनिश बाहली के जंथल गांव से पाट गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब कार पूना क्रशर प्वाइंट के पास पहुंची तो चालक अशोक कुमार के नियंत्रण खोने से कार सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। पुलिस को हादसे की सूचना शुक्रवार सुबह मिली। पुलिस चौकी तकलेच से पुलिस कर्मियों ने मौके पर जाकर स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की मदद से मृतकों और घायलों को खाई से निकाला।
विज्ञापन


हादसे में लता देवी (45) पत्नी प्रेम सिंह निवासी जंथल, अंजलि (22) पुत्री प्रेम सिंह निवासी जंथल, मनोरमा देवी (43) पत्नी कैलाश निवासी दाशा, डाकघर खमाडी, तहसील ननखड़ी और गिरीश पुत्र सेन राम निवासी पाट, डाकघर काशापाठ, तहसील रामपुर की मौके पर ही मौत हो गई। घायल कुलदीप और कार चालक अशोक को खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed