फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   four injured and one died in a car accident at sundernagar himachal

सड़क धंसने से अनियंत्रित होकर पर पलटी कार, युवती की मौत, चार गंभीर

Sun, 25 Nov 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Sun, 25 Nov 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
four injured and one died in a car accident at sundernagar himachal

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर चमुखा के पास शनिवार को एक कार सड़क धंसने के कारण बने स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सभी चंडीगढ़ में किसी निजी कंपनी के कर्मचारी है और वे घूमने के लिए चंडीगढ़ से मनाली जा रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार शनिवार सुबह बिलासपुर से मंडी की ओर जा रही कार (एचपी 39डी/0381) से चमुखा के पास सड़क धंसने से बने स्पीड ब्रेकर के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार पलट गई। इसमें दीक्षा कुमारी (24) पुत्री विजय कुमार निवासी बस्सी जिला हमीरपुर, विपाशी कुमारी (21) पुत्री विनोद
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार निवासी जसूर, जिला कांगड़ा, पास्पी (24) पुत्री यशवंत निवासी मकान नंबर 3467, सेक्टर 37 चंडीगढ़, हरशल चौहान (30) पुत्र रघुबीर सिंह निवासी मंडोल जुब्बल, जिला शिमला और सुमित सिंह (29) पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी सेक्टर 45 चंडीगढ़ घायल हो गए। 

फोरलेन धंसने से बन गए स्पीड ब्रेेकर

four injured and one died in a car accident at sundernagar himachal

स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इसमें दीक्षा कुमारी को नेरचौक अस्पताल रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

अस्पताल के प्रभारी डॉ. चमन ठाकुर ने बताया कि अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

सुंदरनगर के चमुखा में फोरलेन पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। एक लेन भू-स्खलन के कारण पिछले डेढ़ वर्ष से बंद पड़ी है, वहीं दूसरी लेन भी जगह-जगह से धंस गई है। बाहर से आने वाले वाहन चालकों को इसका पता नहीं चल पाता और हादसे का शिकार हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed