फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Four houses burnt to ashes in Dharchandana Shimla, loss of lakhs

शिमला: धार चांदना के शराड़ गांव में अग्निकांड, 20 कमरे जलकर राख, छह परिवार बेघर

Mon, 29 Nov 2021 05:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Nov 2021 05:26 PM IST
सार

शिमला की कुपवी तहसील की धार चांदना पंचायत के शराड गांव में रविवार देर शाम आग लगने से 20 कमरे जलकर राख हो गए। इससे छह परिवार बेघर हो गए हैं। करीब 80 से 90 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। 

विज्ञापन
Four houses burnt to ashes in Dharchandana Shimla, loss of lakhs
धार चांदना में चार मकान जलकर राख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला की कुपवी तहसील की धार चांदना पंचायत के शराड गांव में रविवार देर शाम आग लगने से 20 कमरे जलकर राख हो गए। इससे छह परिवार बेघर हो गए हैं। करीब 80 से 90 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। सबसे पहले दुलाराम पुत्र स्व. रतिराम के घर में आग लगी। ग्रामीण तुरंत आग बुझाने में जुट गए, आग बेकाबू हो गई और देखते ही देखते आसपास के मकानों में फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। कुपवी से पुलिस टीम एएसआई संतराम की अगुवाई में घटनास्थल के लिए रवाना हुई और पूरी रात ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुटी रही। रात को करीब 12 बजे अग्निशमन की टीम भी पहुंची। घटना में शराड़ निवासी दुलाराम, जोभीराम, सहीराम और गूंजी देवी के मकान जलकर राख हो गए हैं। मोइना देवी, अच्छबूराम और मोहर सिंह आदि ग्रामीणों के घरों को भी भारी क्षति हुई है।

विज्ञापन


आग सेब के बगीचों तक पहुंचने से कुछ लोगों के बगीचों को भी नुकसान हुआ है। इस घटना से दूलाराम का सबसे अधिक नुकसान हुआ है। उनके घर में रखी लगभग 12 क्विंटल चौलाई, 22 किलो घी के अलावा लाखों रुपये का कीमती सामान जल गया है। अभी फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। उधर, कुपवी प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। आग से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। एएसआई संतराम ने बताया कि सुबह के समय आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना से करीब 80 से 90 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed