फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four House Gutted in Fire at Kinnaur.

किन्नौर: देर रात भड़की आग से खाक हुए 6 मकान, लाखों का नुकसान

Sat, 25 Mar 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 25 Mar 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Four House Gutted in Fire at Kinnaur.

रिकांगपिओ मुख्यालय के नजदीक कोठी गांव में शुक्रवार रात आग लगने से छह मकान जलकर राख हो गए। आग इतनी भयंकर थी कि पलभर में ही सब कुछ राख हो गया। अग्निशमन विभाग और लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और गांव को जलने से बचा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


दो भाइयों सुशील और देवेंद्र सिंह पुत्र गंगाजीत, गोपाल, अविनाश, सोम प्रकाश और आत्म प्रकाश के मकान जल गए हैं। आग लगते ही अफरा तफरी मच गई। गांव के लोग घरों से बाहर निकल आए और आग बुझाने में जुट गए। अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया। मौके पर पहुंच कर अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


अगर आग बेकाबू होती तो इसकी चपेट में पूरा गांव आ सकता था। विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने शनिवार सुबह कोठी गांव का दौरा किया और प्रभावितों को हर सुविधा देने का आश्वासन दिया। उन्होंने राजस्व विभाग को प्रभावितों के नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम कल्पा अभिनेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया प्रभावित 6 परिवारों को फौरी राहत के तौर पर दस-दस हजार रुपये दिए गए हैं। आग पर काबू पा लिया है। कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सोने-चांदी के आभूषण, नकदी जली
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के तहत कोठी गांव में लगी आग ने कई परिवारों को जीवन भर न भरने वाला जख्म दे दिया है। आग लगने की सूचना मिलने पर कोठी गांव के ग्रामीणों और दमकल विभाग रिकांगपिओ, आईटीबीपी और होमगार्ड के जवानों ने समय पर पहुंच कर भयंकर आग को आगे फैलने से बचाया।

अगर समय पर आग काबू नहीं होती तो देवी चंडिका कोठी मंदिर के आसपास के घर भी इसकी चपेट मेें आ सकते थे। कोठी गांव के सुशील कुमार का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।अग्निकांड में घरों में रखा ेजरूरी सामान, सोने-चांदी के आभूषण और नकद राशि जलकर राख होने से लाखों का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को लगभग 12:15 बजे कोठी गांव में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने लगभग छह घरों को चपेट में ले लिया। दो घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। गांव में आग लगने पर गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया और ग्रामीण इकट्ठे होकर आग बुझाने में जुट गए।


हिमगिरी कल्याण आश्रम किन्नौर की ओर से प्रभावितों को कंबल बांटे गए। दुर्गा कमेटी के प्रधान महेश नेगी ने बताया कि कोठी माता की तरफ से नुकसान के हिसाब से मदद की गई। कोठी माता की ओर से अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के योगदान पर 10 हजार रुपये की इनाम राशि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed