{"_id":"5c225b7fbdec22571d7dfdca","slug":"four-friends-died-in-accident-during-going-to-celebrate-birthday-on-christmas-at-shimla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्त का बर्थडे मनाने जा रहे 4 युवकों की क्रिसमस पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त का बर्थडे मनाने जा रहे 4 युवकों की क्रिसमस पर मौत
Tue, 25 Dec 2018 10:04 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
car accident
शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे-5 पर ठियोग के देवीमोड़ के पास तेज रफ्तार मारुति आर्टिका कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में हरियाणा के फरीदाबाद और आगरा के चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर घायल हालत में आईजीएमसी शिमला में भर्ती कराए गए हैं। रॉयल मोटर्स वल्लभगढ़ में काम करने वाले छह युवक अपने साथी जसप्रीत का बर्थडे (26 को) मनाने के लिए क्रिसमस के दिन नारकंडा जा रहे थे। सभी तड़के शिमला पहुंचे थे। मंगलवार सुबह सात बजे बीच रास्ते में उनकी कार खाई में गिर गई। हादसे में बर्थडे ब्यॉय की भी मौत हो गई। कार चला रहे युवक को नींद की झपकी आ गई और खाई में गिर गई। युवकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शिमला से नारकंडा जा रहे छह युवकों की कार (एचआर 51 बीसी 5608) ठियोग के देवीमोड़ के पास गिर गई। कार के बुरी तरह परखच्चे उड़ गए। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने घंटों कड़ी मशक्कत से मृतकों और घायलों को खाई से सड़क तक पहुंचाया। कार और खाई में घायल और शव बिखरे हुए थे। दोनों घायलों को ठियोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। डीएसपी ठियोग रामलाल बंसल ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे मिली। कड़ी मशक्कत के बाद शवों और घायलों को बाहर निकाला गया। सिविल अस्पताल ठियोग में शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। शाम को परिजन शिमला पहुंच गए थे। सबसे पहले उन्होंने घायलों का हाल-चाल जाना।

Trending Videos
हादसे में मारे गए युवक
1. जसप्रीत, पुत्र जैलदार, न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी, नजदीक मोती राममास्टर पलवल
2. दीपक पुत्र रविंद्र सिंह, गांव कुराली, तहसील वल्लभगढ़, फरीदाबाद
3. लोकेश, पुत्र उदय सिंह, गांव तिबतिया पट्टी, अलावलपुर, फरीदाबाद
4. अजयवीर, पुत्र ओम प्रकाश, गांव व डाकघर उदयपुर अराहन, आगरा (यूपी)
घायलों की सूची
1. राहुल, पुत्र राजवीर सिंह, 33/1 कृष्णा नगर, सेक्टर-20 एनआईटी, फरीदाबाद
2. रोहताश, पुत्र राजपाल, गांव पलवल, फरीदाबाद
सीट बेल्ट वाले बच गए, पीछे बैठों की गई जान
आईजीएमसी शिमला में भर्ती घायल रोहताश ने अमर उजाला को बताया कि राहुल गाड़ी चला रहा था। मैं आगे वाली सीट पर बैठा था। दोनों ने सीट बेल्ट पहनी थी। जबकि चार अन्य दोस्त पीछे वाली सीटों पर बैठे थे। आगे बैठे हम दोनों बच गए। राहुल ने खुद बताया कि उसे नींद का झोंका आ गया था। फरीदाबाद से शिमला तक बदल-बदलकर ड्राइव कर रहे थे। सभी थक भी गए थे। पिछले 13 घंटों से लगातार कार चला रहे थे।