फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four die as private bus plunges into gorge near shilai sirmour himachal.

खाई में गिरी बस, दो महिलाओं समेत चार की मौत

Thu, 29 Oct 2015 12:02 PM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
Four die as private bus plunges into gorge near shilai sirmour himachal.

हिमाचल के सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां शिल्ला-टटियाना संपर्क मार्ग पर वीरवार सुबह लगभग 8:15 बजे एक निजी बस अनियंत्रित होकर झलाली खड्ड के पास 400 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों को मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, 38 घायलों को पांवटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के अनुसार 32 सीटर बस में 40 से अधिक सवारियां थीं। बस में स्टीरियो बज रहा था। तेज रफ्तार बस से चालक ने नियंत्रण खो दिया और खाई में लुढ़क गई। पुलिस के अनुसार शर्मा कोच बस (एचपी-17बी-4688) सुबह करीब 7.45 बजे बजे टियाना टटियाना गांव से पांवटा साहिब के लिए निकली थी।

विज्ञापन

चार लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम

Four die as private bus plunges into gorge near shilai sirmour himachal.

बस अभी चार किमी दूर ही पहुंची थी कि झलाली खड्ड के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में रमेश चंद (38) पुत्र जालम सिंह ग्राम खनोटी, सुरतो देवी (55) पत्नी धर्म सिंह गांव बंबराड़, सीमा देवी (19) पुत्री कुंदन सिंह निवासी जाखल और उदय राम (50) पुत्र भूप सिंह ग्राम हरलोग की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को निकालने के बाद आधा दर्जन 108 एंबुलेंस से पांवटा अस्पताल पहुंचाया। चार गंभीर घायलों को नाहन और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया है। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। हादसे में कई बच्चे भी जख्मी हुए हैं।

प्रशासन ने दिए हादसे की जांच के आदेश

Four die as private bus plunges into gorge near shilai sirmour himachal.

हादसे के बाद मौके पर ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उपायुक्त बीसी बडालिया, एसडीएम पांवटा एचएस राणा, एसडीएम शिलाई मायाराम शर्मा ने दुर्घटनास्थल का मुआयना किया। उपायुक्त ने दुर्घटना की मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश के बाद एसडीएम पांवटा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पांवटा अस्पताल में भर्ती सभी घायल खतरे से बाहर हैं। डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर दी है। यह भी बताया जा रहा है कि जिस जगह पर ये हादसा हुआ है वहां सड़क भी काफी खस्ताहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed