फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four department heads including Chief Secretary Prabodh Saxena will retire next year from govt service

हिमाचल: अगले साल मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, चार विभागाध्यक्ष होंगे सेवानिवृत्त, सरकार ने जारी की सूची

Fri, 13 Sep 2024 04:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Sep 2024 04:42 PM IST
सार

साल 2025 में  हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना व चार विभागाध्यक्ष सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

विज्ञापन
Four department heads including Chief Secretary Prabodh Saxena will retire next year from govt service
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2025 में हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना व चार विभागाध्यक्ष सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना 31 मार्च 2025 को  सेवानिवृत्ति की आयु प्राप्त करने पर सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होंगे। प्रबोध सक्सेना 1990 बैच के आईएएस अधिकारी है। प्रबोध सक्सेना 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने राज्य सरकार, केंद्र सरकार और बहुपक्षीय संस्थानों में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने 31 दिसंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभाला।

विज्ञापन


सक्सेना दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक की उपाधि एवं लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से विधि में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की। उनके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की पत्रिकाओं में कई प्रकाशन हैं। उनके द्वारा कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों में नियमित रूप से व्याख्यान भी दिए जाते हैं। इसी तरह साल 2025 में चार विभागाध्यक्ष (एचओडी) सेवानिवृत्ति की आयु प्राप्त करने पर सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसमें निदेशक दंत स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. झरना चौहान 28 फरवरी, मुख्य अभियंता(हमीरपुर जोन) ई विजय कुमार 28 फरवरी,  मुख्य अभियंता(शिमला जोन) जोगिंद्र चाैहान 31 मार्च व निदेशक अभियोजन मोहिंदर चौहान 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। इस संबंध में राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ओर से अधिसूचना जारी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed