फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Four-day Ice Hockey Spiti Cup begins in Kaza, inaugurated by MLA Anuradha Rana

Kaza: काजा में चार दिवसीय आइस हॉकी स्पीति कप का आगाज, विधायक अनुराधा राणा ने किया शुभारंभ

Tue, 14 Jan 2025 05:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, काजा(लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा(लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Jan 2025 05:26 PM IST
सार

काजा खंड में आइस स्केटिंग गतिविधियां पिछले पांच सालों से आयोजित की जा रही हैं।  पिछले वर्ष से यहां पर आइस हॉकी स्पीति कप प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्पीति घाटी के तोंद, सेंटर, शाम तथा पिन चारों जोनों से महिला व पुरुष खिलाड़ियों के अलावा अंडर-18 आयु वर्ग के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Four-day Ice Hockey Spiti Cup begins in Kaza, inaugurated by MLA Anuradha Rana
काजा में आइस हॉकी स्पीति कप का आगाज। - फोटो : संवाद

विस्तार

लाहौल एवं स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने मंगलवार को काजा स्थित आइस स्केटिंग रिंग में आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय आइस हॉकी स्पीति कप प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।  उन्होंने कहा कि काजा खंड में आइस स्केटिंग गतिविधियां पिछले पांच सालों से आयोजित की जा रही हैं।  पिछले वर्ष से यहां पर आइस हॉकी स्पीति कप प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्पीति घाटी के तोंद, सेंटर, शाम तथा पिन चारों जोनों से महिला व पुरुष खिलाड़ियों के अलावा अंडर-18 आयु वर्ग के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।  इसके अतिरिक्त स्पीड स्केटिंग के अंतर्गत अंडर-8, 12 व 16 आयु वर्ग के बच्चे भी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं और इसमें से जो बच्चे चयनित होंगे उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका भी मिलेगा। 

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन से युवाओं का रुझान इस खेल के प्रति बढ़ेगा तथा जिले के युवाओं को विभिन्न आइस स्केटिंग खेलों में भाग लेने का अफसर भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिला लाहौल-स्पीति के बच्चों को आइस हॉकी के साथ अन्य खेल गतिविधियों के भाग लेकर जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के साहसिक खेल गतिविधियों से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।  उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेकों प्रयास कर रही है। साथ ही जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी स्टेडियमों के निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवा रही है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए काजा में भी 1.50 करोड़ रुपये की राशि व्यय कर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिला के अन्य स्थानों पर भी स्टेडियम विकसित करेंगे और इन स्टेडियमों के तैयार होने पर यहां के बच्चों को इसका फायदा अवश्य मिलेगा। विधायक ने इस अवसर पर आइस हॉकी एसोसिएशन स्पीति को एक लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इससे पहले भी विधायक ने एसोसिएशन को आइस हॉकी के सहायक उपकरणों के लिए 6 लाख की राशि प्रदान की है।  सेंटर जोन काजा व तोद जोन क्याटो को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए 10-10 हजार रुपये दिए। इससे पूर्व कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त काजा शिखा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें बुद्ध भगवान की प्रतिमा, शाल व थंका भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर रॉयल एनफील्ड के शयाश काला ने आइस हॉकी से संबंधित विभिन्न गतिविधियों  एवं कार्यक्रमों के बारे में अपने विचार रखे। आइस हॉकी एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य डॉक्टर बिट्टू ने भी आइस हॉकी के आयोजन एवं गतिविधियों से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed