{"_id":"60f84f208ebc3e700f67a49f","slug":"four-company-aplied-for-dhali-double-tunnel-shimla-news-sml377680213","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढली टनल बनाने के लिए चार कंपनियों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढली टनल बनाने के लिए चार कंपनियों ने किया आवेदन
विज्ञापन
Four company aplied for Dhali double tunnel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढली में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत टनल बनाने के लिए कवायद तेज
तीन सरकारी भवनों को खाली करने के नोटिस
अगस्त के अंत तक पूरी होगी टेंडर प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में ढली टनल के समानांतर बनने वाली डबल लेन टनल के निर्माण के लिए कवायद तेज हो गई है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बनने वाली इस टनल का टेंडर खुल गया है।
कुल चार कंपनियों ने 55 करोड़ रुपये से बनने वाली इस टनल के काम के लिए आवेदन किया है। दो दिन पहले ही इसका टेंडर खुला है। अब तकनीकी बिड की वेरिफिकेशन हो रही है। इसके बाद फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। एचपीआरआईडीसी का कहना है कि कुल चार कंपनियों ने टेंडर में हिस्सा लिया है। अब इनका मूल्यांकन किया जा रहा है। अगस्त के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी ताकि बरसात के बाद काम शुरू किया जा सके। इसी बीच विभाग ने ढली टनल के निर्माण के लिए आड़े आ रहे तीन सरकारी भवनों को भी खाली करने का नोटिस दे दिया है।
यहां संजौली की ओर बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता का दफ्तर है। साथ ही लोनिवि का भवन है। इसके अलावा बिजली बोर्ड का ट्रांसफार्मर भी है। इन सभी को हटाने या खाली करने के नोटिस जारी किए हैं। टनल के दूसरी ओर एफसीआई का स्टोर है जिसे खाली करने को कहा गया है। विभाग ने इन महकमों से अपनी संपत्ति के मूल्यांकन की रिपोर्ट भी मांगी है ताकि इन दफ्तरों को शिफ्ट करने का पैसा जारी किया जा सके। यह पैसा स्मार्ट सिटी से दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह है पूरा प्रोजेक्ट
संजौली ढली को जोड़ने वाली वर्तमान टनल के समानांतर डबल लेन टनल बनाई जा रही है। 147 मीटर लंबी इस टनल के बनने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही हो सकेगी और जाम से निजात मिलेगी। इस प्रोजेक्ट पर 55 करोड़ खर्च होंगे। काम करने वाली कंपनी निर्माण के बाद एक साल तक इसका रखरखाव भी करेगी। निर्माण से पहले और बाद में पहाड़ी के ऊपर बने रिहायशी भवनों की वीडियोग्राफी की जाएगी। एक साल में होने वाले किसी तरह के नुकसान की भरपाई ठेकेदार करेगा।