फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Four arrested including head constable in murder case, one policeman suspended

हत्या के मामले में हेड कांस्टेबल समेत चार गिरफ्तार, एक निलंबित

Sat, 18 Jul 2020 07:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गलोड़ (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, गलोड़ (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jul 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Four arrested including head constable in murder case, one policeman suspended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

हिमाचल के हमीरपुर जिले में गलोड उपमंडल की गोईस पंचायत में राकेश कुमार (53) की हत्या के मामले में एक हेड कांस्टेबल और दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ऑनरेरी हेड कांस्टेबल को भी निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि गलोड पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल कमलदीप को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला गया है जबकि ऑनरेरी हेड कांस्टेबल प्यार चंद को निलंबित किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जब गलोड चौकी को मारपीट की सूचना मिली तो इन दोनों ने भी राकेश के साथ हाथापाई की। इसके बाद दोनों मौके से लौट आए। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को गांव डडोह निवासी राकेश कुमार का शव दसवीं गांव में एक पेड़ के नीचे से बरामद हुआ था। वीरवार आधी रात को राकेश कुमार को दसवीं गांव में कुछ लोगों ने एक घर में घुसने के आरोप में पकड़ा था और रस्सी से बांधने के बाद पुलिस चौकी गलोड को सूचित किया था। शुक्रवार सुबह राकेश मृत अवस्था में मिले, जिसके बाद ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए थे। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की एक बेटी और बुजुर्ग मां हैं। पत्नी की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed