Baddi: डोरियां गांव के हरभजन सिंह की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
सोलन जिले के बद्दी के डोरियां गांव के युवक हरभजन सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों को अदालत में पेश किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के डोरियां गांव के युवक हरभजन सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते हरभजन सिंह के साथ इनकी पुरानी रंजिश थी। यही रंजिश हरभजन सिंह की हत्या का कारण बन गई। पुलिस के अनुसार डोरियां गांव के हरभजन सिंह पुत्र गुरनाम सिंह को बुधवार की रात को 9:00 बजे नालागढ़ की फ्रेंड कॉलोनी के इंद्रपीत सिंह, पिंजौर निवासी अमरदीप, भुड्ड निवासी लखविंद्र और दीपक कुमार ने फोन करके डोडूवाला चौक बुलाया।
इसके बाद बाइक लेकर हरभजन सिंह डोडूवाल चौक पहुंचा। जहां पर इन सभी ने उस पर कृपाण और दराट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की मोटरसाइकिल भी चौक से कुछ दूरी के पास पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंची और गुरुवार रात को ही आरोपियों को दबोच लिया था। लखविंद्र और दीपक की हरभजन सिंह के साथ पुरानी रंजिश थी। इन दोनों ने इंद्रप्रीत सिंह और अमरदीप के साथ इसकी हत्या करवाई। डीएसपी प्रियंक नेगी ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों को नालागढ़ अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपियों पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
जवान बेटे का शव देख बिलख पड़े परिजन
उधर, पार्वती घाटी के कसोल में जवान को बेटे की हत्या की खबर जैसे ही कर्नाटक के रहने वाले रवि कुमार को मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक पड़ी। कुल्लू पुलिस ने फोन कर सूचित किया कि जरूरी काम है आपको यहां आना पड़ेगा। बार-बार पूछने पर पता चला कि ऐसा हादसा हुआ है। शुक्रवार को कर्नाटक से कसोल हत्या मामले में मृतक सोनू के पिता भाई सहित कुल तीन लोग कुल्लू पहुंचे। जैसे ही रवि कुमार ने अपने बेटे का मृत शरीर देखा तो बिलख पड़े। सोनू का छोटा भाई भी गमगीन हो गया। रवि कुमार ने कहा कि उनकी आखिरी बात सोनू से मंगलवार को हुई थी। इसके बाद उनकी सोनू से कोई भी बात नहीं हुई। मामले की निष्पक्ष रूप से जांच की जाए। इसमें जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके बाद मृतक के परिजन पुलिस के साथ नेरचौक के लिए रवाना हो गए। कुल्लू पुलिस ने तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया है। जहां पर शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि हत्या मामले में परिजन कुल्लू पहुंच चुके हैं।