फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former Union Minister P. Chidambaram in Shimla, said Congress guaranteed justice to all sections in the manif

हिमाचल: शिमला में चिदंबरम बोले- कांग्रेस के घोषणापत्र की चर्चा से भाजपा को ईर्ष्या

Tue, 23 Apr 2024 06:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Apr 2024 06:39 PM IST
सार

मंगलवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में किसी मामले की सुनवाई को लेकर चिदंबरम शिमला आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी कुछ समय बिताया।

विज्ञापन
Former Union Minister P. Chidambaram in Shimla, said Congress guaranteed justice to all sections in the manif
शिमला में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि भाजपा का 400 पार का गणित समझ से बाहर है। भाजपा तमिलनाडु में 25 की 25 सीटें हार रही है। केरल में भी भाजपा को सभी 20 सीटों पर हार का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में 400 सीटें पार किस आधार पर कहा जा रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में किसी मामले की सुनवाई को लेकर चिदंबरम शिमला आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी कुछ समय बिताया।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की गारंटियों और घोषणापत्र की देशभर में चर्चा हो रही है। इससे भाजपा नेताओं को ईर्ष्या हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, निर्धन मुस्लिम, गरीब हिंदू व इसाई और गरीबों की बात की गई है। इसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि मैंने खुद तमिलनाडु में चुनाव प्रचार किया है।
विज्ञापन


इस दौरान दूरदराज के गांव में भी कांग्रेस के मेनिफेस्टो की चर्चा हो रही है। कांग्रेस के घोषणापत्र में हर वर्ग को राहत और न्याय देने की बात कही गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के घोषणापत्र का शीर्षक ही मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा किसी भी राजनीतिक दल का मेनिफेस्टो मोदी की गारंटी नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री मोदी को भी कांग्रेस का मेनिफेस्टो पढ़ना चाहिए। चिदंबरम ने कहा कि भाजपा ने खुद इलेक्ट्रोल बांड से 8500 करोड़ रुपये का चंदा लिया है और कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर उन्हें हैंडिकैप्ड जरूर बनाया है। लेकिन कांग्रेस की ओर से जनता खुद चुनाव लड़ रही है और चुनाव में भाजपा को इसका जवाब मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed