फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   former union minister chandresh kumari statement over virbhadra singh

अब गॉडफादर का रोल निभाएं वीरभद्र : चंद्रेश कुमार

Wed, 22 Aug 2018 10:15 AM IST
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 22 Aug 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
former union minister chandresh kumari statement over virbhadra singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी कांग्रेस में चल रही गुटबाजी से आहत हैं। सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की तनातनी को वे पार्टी के लिए हानिकारक मानती हैं। उन्होंने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को कांग्रेस में गॉडफादर की भूमिका निभाने की सलाह दी है।

विज्ञापन


धर्मशाला में ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत के दौरान चंद्रेश कुमारी ने कहा कि वीरभद्र सिंह वरिष्ठ नेता हैं। वर्तमान में युवा वर्ग को पार्टी में आगे लाने की जरूरत है।
विज्ञापन


इसलिए वीरभद्र सिंह को अब पार्टी में गॉडफादर की भूमिका निभानी चाहिए। इससे हिमाचल में संगठन मजबूत होगा।  सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को एक साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम जयराम भले आदमी, मुश्किल वक्त में की थी मेरी मदद 

former union minister chandresh kumari statement over virbhadra singh

आपसी मतभेद भुलाकर सबको एकजुट होना चाहिए। चंद्रेश कुमारी ने हिमाचल की राजनीति में नहीं लौटने के संकेत दिए। लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस में उन्हें हिमाचल से भी ज्यादा मान सम्मान मिलता है।

अगर पार्टी हाईकमान से आदेश मिले तो राजस्थान में जोधपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ूंगी। पार्टी हाईकमान जो भी जिम्मेदारी देेगा, उसे निभाना है। कांगड़ा लोकसभा

सीट से अनुभवी उम्मीदवार को उतारने की वकालत उन्होंने की। चंद्रेश कुमारी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नेक दिल इंसान बताया। उन्होंने कहा कि जयराम ने एक बार मुश्किल समय में मेरी मदद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed