{"_id":"5abcda6f4f1c1bda298b48fd","slug":"former-telecom-minister-sukhram-statement-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखराम ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, मैं दोषी की तरह नहीं मरना चाहता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखराम ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, मैं दोषी की तरह नहीं मरना चाहता
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Mar 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के मामले में तीन साल की सजा के खिलाफ दायर याचिका पर सुखराम ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखा। पूर्व दूरसंचार मंत्री सुखराम ने भ्रष्टाचार के मामले में तीन साल की सजा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट से शीघ्र सुनवाई का आग्रह किया है।
विज्ञापन
सुखराम ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा, मैं 92 साल का हूं और दोषी व्यक्ति की तरह मरना नहीं चाहता। दिल्ली हाईकोर्ट ने 2011 में सुखराम को दोषी ठहराने और तीन साल की कैद की सजा के निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा था।
विज्ञापन
निचली अदालत ने सुखराम को 1993 में संचार उपकरणों की खरीद के मामले में हैदराबाद की एक कंपनी को लाभ पहुंचाने के आरोप में 2002 में सजा सुनाई थी।
चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा और जस्टिस एएम खानविलकर की पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, याचिकाकर्ता जमानत पर है। इस मामले में तीन अपीलें हैं जो 2012 से संबंधित हैं।
विज्ञापन
याचिकाकर्ताओं के वकील और सीबीआई के वकील को ग्रीष्मावकाश की पीठ के समक्ष मई के प्रथम सप्ताह में इन याचिकाओं को अंतिम सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर कोई आपत्ति नहीं है।