फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former Telecom Minister Pandit Sukh Ram shifted to ventilator in AIIMS Delhi

हिमाचल: पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया

Mon, 09 May 2022 01:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 May 2022 01:11 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम को दिल का दौरा पड़ा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया है।

विज्ञापन
Former Telecom Minister Pandit Sukh Ram shifted to ventilator in AIIMS Delhi
पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम। - फोटो : संवाद

विस्तार

ब्रेन स्ट्रोक की वजह से गंभीर हालत में दिल्ली एम्स में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम को सोमवार सुबह दिल का दौरा भी पड़ा है। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पंडित सुखराम के बड़े पोते आश्रय शर्मा से फोन पर बात की। उन्होंने पंडित सुखराम के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वहीं, सोमवार दिन भर सोशल मीडिया में पंडित सुखराम को लेकर फर्जी खबरें वायरल होती रहीं। कई नेताओं ने तो शोक तक जता दिया।

विज्ञापन


दोपहर बाद पंडित सुखराम के छोटे पोते एवं बॉलीवुड एक्टर आयुष ने एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने निधन की खबरों को अफवाह बताते हुए लिखा - दादा बहादुरी से लड़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बीते चार मई को पंडित सुखराम कि तबीयत मनाली में खराब हुई थी। उसके बाद उन्हें मंडी जोनल अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां ब्रेन स्ट्रोक की पुष्टि हुई। डॉक्टरों के परामर्श के बाद बीते शनिवार को उन्हें दिल्ली एम्स के लिए एयरलिफ्ट किया था। मंडी सदर से भाजपा विधायक एवं पंडित सुखराम के बेटे अनिल शर्मा ने बताया कि उनके पिता की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed