फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former MP Ram Swaroop Sharma death Mystery not solved

Himachal News: दो साल बाद भी पूर्व सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत की पहेली नहीं सुलझी

Sat, 18 Mar 2023 11:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जोगेंद्रनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगेंद्रनगर(मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Mar 2023 11:34 AM IST
सार

दिवंगत सांसद रामस्वरूप की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके बेटे आनंद शर्मा ने कहा कि नई दिल्ली के नोर्थ एवन्यू पुलिस थाने से 4 फरवरी, 2023 को जारी पत्र में फिर फोरेंसिक रिपोर्ट लंबित होने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Former MP Ram Swaroop Sharma death Mystery not solved
राम स्वरूप शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के पूर्व सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत की पहेली दो साल बाद भी नहीं सुलझी। 17 मार्च, 2021 की सुबह नई दिल्ली में गुमटी अपार्टमेंट पर उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के कारणों का खुलासा आज तक नहीं हो पाया। परिजनों ने प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर भाजपा के वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात कर मौत के कारण जानने के लिए उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी, लेकिन बीते दो साल से मामला अभी भी फोरेंसिक रिपोर्ट में ही अटका हुआ है।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिवंगत सांसद रामस्वरूप की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके बेटे आनंद शर्मा ने कहा कि नई दिल्ली के नोर्थ एवन्यू पुलिस थाने से 4 फरवरी, 2023 को जारी पत्र में फिर फोरेंसिक रिपोर्ट लंबित होने की जानकारी मिली है। ऐसे में अब जांच पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


परिजन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से उच्च स्तरीय जांच की मांग कर चुके हैं। आनंद शर्मा के अनुसार उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा मिला है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि केंद्र सरकार उनके परिवार की भावनाओं को समझकर मामले की सीबीआई जांच के आदेश देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed