{"_id":"62238e93c59fcb71902245ad","slug":"former-mla-raised-hands-of-sadar-workers-to-show-strength-ruckus-of-other-faction","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: पूर्व विधायक ने शक्ति प्रदर्शन के लिए सदर के कार्यकर्ताओं के उठवाए हाथ, दूसरे गुट का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: पूर्व विधायक ने शक्ति प्रदर्शन के लिए सदर के कार्यकर्ताओं के उठवाए हाथ, दूसरे गुट का हंगामा
Sat, 05 Mar 2022 11:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:00 PM IST
सार
सदस्यता अभियान की बैठक में बिलासपुर पहुंची कांग्रेस नेता और हिमाचल की पीठासीन अधिकारी दीपा दास मुंशी के सामने एकजुटता दिखाने पहुंचे जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
सदस्यता अभियान की बैठक में हंगामा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदस्यता अभियान की बैठक में बिलासपुर पहुंची कांग्रेस नेता और हिमाचल की पीठासीन अधिकारी दीपा दास मुंशी के सामने एकजुटता दिखाने पहुंचे जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने जिला कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। कार्यक्रम के बीच में ही नेता शक्ति प्रदर्शन करने लगे और एक दूसरे के खिलाफ बोलने से नहीं हटे। बिलासपुर में शनिवार को दीपा दास मुंशी कांग्रेस भवन पहुंचीं। जिला कांग्रेस के सभी बड़े चेहरे बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
जैसे ही पूर्व विधायक बंबर ठाकुर मंच पर संबोधन के लिए आए तो उन्होंने आवाज लगाई कि सदर विस क्षेत्र से इस सभा में कितने लोग पहुंचे हैं वे हाथ खड़े करें। कार्यकर्ताओं ने हाथ खड़े किए और विधायक ने राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष यह साबित किया कि इस सभा में सबसे ज्यादा समर्थक उनके हैं। वहीं पूर्व विधायक जब संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने कांग्रेस के अन्य नेताओं पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कांग्रेस के पदाधिकारी होकर भाजपा नेता की वाहवाही करते हैं। उनकी इस टिप्पणी के बाद दूसरे गुट के लोग बिफर गए और राष्ट्रीय नेता के समक्ष ही खूब तू-तू, मैं-मैं हुई।
विज्ञापन
गुटबाजी पर बोले राठौर- यह पार्टी का आंतरिक मामला
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर से जब पार्टी में गुटबाजी पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने किसे पार्टी में रखना है किसे नहीं, यह अपना फैसला है। कहा कि अगर कोई अनुशासनहीनता करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जो केवल पदाधिकारी बनने के लिए पार्टी में आता है और कार्य नहीं करता है ऐसे लोगों की पार्टी में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन