फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   former mla of siraj mandi Pandit Shivlal passed away

सराज के पूर्व विधायक पंडित शिवलाल का निधन

Sun, 21 Apr 2019 05:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Apr 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
former mla of siraj mandi Pandit Shivlal passed away
पंडित शिव लाल - फोटो : अमर उजाला

सराज के पूर्व विधायक पंडित शिव लाल का रविवार सुबह आईजीएमसी में निधन हो गया। वह 80 साल के थे। कुछ दिन से वह आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन थे। हालत ठीक न होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया था।

विज्ञापन


उनकी मृत्यु की खबर से सराज और नाचन क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। पंडित शिव लाल 15 अप्रैल को मंडी में हुई कांग्रेस की बैठक में भी आए थे और वहीं पर उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन


वह 1985 से लेकर 1990 तक चच्योट के कांग्रेस के विधायक रहे हैं। सहकारी आंदोलन में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। वह हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक और भूमि विकास सहकारी बैंक के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें शेरे चच्योट भी कहा जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक के निधन पर सीएम ने जताया शोक

former mla of siraj mandi Pandit Shivlal passed away
फाइल फोटो

उनके निधन पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, पूर्व मंत्री कौल सिंह, प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, मनसा राम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा , मिल्क फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष चेत राम ठाकुर, सराज मंडल के अध्यक्ष टेक सिंह आदि ने शोक जताया है। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा क्षेत्र चच्योट (सराज) के पूर्व विधायक पंडित शिव लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही शोकग्रस्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि पंडित शिव लाल शालीन स्वभाव के और जमीन से जुड़े जुझारू एवं ईमानदार नेता थे। उन्होंने कामना की है कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed