फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former MLA Mast ram, who left the job of a teacher and plunged into politics, was close to Virbhadra

Former MLA Mastram: मस्तराम करसोग से थे कांग्रेस टिकट के दावेदार, दो दिन पहले शुरू किया था जनसंपर्क अभियान

Tue, 12 Jul 2022 11:33 AM IST
Krishan Singh धर्मवीर गौतम, संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)
धर्मवीर गौतम, संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Jul 2022 11:33 AM IST
सार

पूर्व विधायक मस्तराम की आत्महत्या के बाद उनके पैतृक गांव निहरी समेत करसोग में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग सकते में हैं कि आखिर उम्र के इस पड़ाव में आकर उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। 

विज्ञापन
Former MLA Mast ram, who left the job of a teacher and plunged into politics, was close to Virbhadra
पूर्व विधायक मस्तराम(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व विधायक मस्तराम की आत्महत्या के बाद उनके पैतृक गांव निहरी समेत करसोग में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग सकते में हैं कि आखिर उम्र के इस पड़ाव में आकर उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। मस्तराम का जीवन कठिन संघर्ष से गुजरा। राजनीति में कूदने से पहले वह सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात थे। 1982 में कांग्रेस से पहला चुनाव लड़ा। इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद जनता दल से चुनाव लड़ा तो इसमें भी हार गए। मस्तराम 1993 से 1998 और 2002 से 2007 तक करसोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे। वह हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके हैं। करसोग से आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।

विज्ञापन



उन्होंने दो दिन पहले शनिवार को जनसंपर्क अभियान भी शुरू किया था। उनकी मौत से कांग्रेस को गहरा झटका लगा है। इलाके में उनकी अच्छी पैठ थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई विकास की योजनाओं को पंख लाए। बता दें कि मस्तराम ने पत्नी के स्वर्गवास के बाद दूसरी शादी माहुंनाग से निर्मला चौहान से की थी। जो वर्तमान में कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव हैं। पहली शादी से उनकी चार संतानें और दूसरी से दो संतानें थीं। मस्तराम वीरभद्र सिंह के करीबियों में एक माने जाते थे। उनकी मौत करसोग के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता मनसा राम, विधायक हीरा लाल, भाजपा अध्यक्ष कुंदन ठाकुर, कांग्रेस अध्यक्ष मंडल करसोग पृथ्वी सिंह नेगी ने शोक प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed