फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Former MLA Bumber Thakur PC In Bilaspur

Bilaspur Firing Case: 'कोर्ट से बेटे को जबरदस्ती उठा ले गई पुलिस, पांच लाख का लेनदेन साबित करे पुलिस'

Fri, 28 Jun 2024 07:30 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 28 Jun 2024 07:30 PM IST
सार

शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि गोलीकांड में उनके बेटे को मास्टरमाइंड घोषित करके मामले को उलझाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Former MLA Bumber Thakur PC In Bilaspur
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके बेटे को जबरदस्ती न्यायालय से उठाकर ले गई। जबकि बेटा अपने वकील के साथ आत्मसमर्पण करने आया था। पुलिस ने इस घटना की रिकॉर्डिंग कर रहे एक युवक का मोबाइल भी तोड़ दिया। इस सारी घटना के प्रत्यक्षदर्शी मौजूद हैं।

विज्ञापन


परिधि गृह बिलासपुर में शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बंबर ठाकुर ने कहा कि शहीद स्मारक के सामने हुए गोलीकांड में उनके बेटे को मास्टरमाइंड घोषित करके मामले को उलझाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके बेटे को जानबूझकर फोन कर मामले में फंसाने का प्रयास किया गया है। घटना की सच्चाई का पता लगाना है तो सीबीआई या उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से जांच कराई जाए। इसकी मांग वह मुख्यमंत्री से भी कर चुके हैं। कहा कि भाजपा के नेता जयराम ठाकुर, राजीव बिंदल और अनुराग ठाकुर जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से नहीं कराना चाहते हैं, क्योंकि घटना में उनके लोग भी शामिल हैं। उनका और बेटे का इस कथित गोलीकांड से कोई संबंध नहीं है। मामले में पांच लाख रुपये के लेनदेन की बात भी कही जा रही है। पुलिस उसे भी साबित करे।
विज्ञापन


पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि जिस सौरभ पटियाल के घटना में घायल होने की बात प्रचारित की जा रही है, वह गोली लगने के बाद भी न्यायालय परिसर में यह कहते हुए घूम रहा था कि गोली चल गई। जबकि गोली लगने के बाद घायल व्यक्ति मौके पर ही गिर जाता। वहीं, गोली चलाने वाला भी पैदल चलते हुए घूमता रहा। इससे स्पष्ट है कि उसे कोई गोली नहीं लगी या फिर किसी खिलौना हथियार से गोली चलाई, जिससे षड्यंत्र रचकर उन्हें और परिवार को बदनाम किया जा सके। आश्चर्य यह भी है कि कथित गोलीकांड के शिकार व्यक्ति को एम्स के चिकित्सकों ने कुछ घंटों में फिट घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed