{"_id":"8310b438c6a32fcf8d9c7243d4f14375","slug":"former-minister-thakur-kunj-lal-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे पूर्व मंत्री ठाकुर कुंज लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रहे पूर्व मंत्री ठाकुर कुंज लाल
बयूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 27 Apr 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर कुंज लाल का देहांत हो गया है। उन्होंने जिला कुल्लू के कनियाल स्थित अपने घर में रविवार दोपहर करीब तीन बजे अंतिम सांस ली। कुंज लाल बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
उनके पार्थिव शरीर को सोमवार को मुखाग्नि दी जाएगी। ठाकुर कुंज लाल दो बार हिमाचल प्रांत के मंत्री रहने के अलावा पहली बार 1977 में विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे।
विज्ञापन
शांता कुमार के मंत्रिमंडल में बागवानी मंत्री बने। उसके बाद 1989 में फिर से विधानसभा पहुंचे और उस दौरान भी वे हिमाचल सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। कुंज लाल जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य भी रहे और आरएसएस में पंजाब, जम्मू काश्मीर और हिमाचल में प्रचारक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
1944 से आरएसएस से जुडे़ थे। वर्तमान में उनके मझले पुत्र गोविंद सिंह ठाकुर लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। ठाकुर के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रो. प्रेम कुमार धूमल, हिमाचल प्रभारी बलवीर पुंज, सतपाल सत्ती, पवन राणा, रामस्वरूप शर्मा, जय राम ठाकुर, गुलाब सिंह ठाकुर, रूप सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर सहित प्रदेश में भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने गहरा दुख व्यक्त किया है।