फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Former minister Roop Singh expelled from BJP

आखिर क्यों हुई भाजपा से रूप सिंह की छुट्टी?

Tue, 01 Jul 2014 07:12 PM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 07:12 PM IST
विज्ञापन
Former minister Roop Singh expelled from BJP

पूर्व मंत्री एवं छह बार सुंदरनगर से विधायक रहे रूप सिंह ठाकुर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर सुंदरनगर मंडल भाजपा ने मंगलवार को बर्खास्त कर दिया है। उन पर सुंदरनगर नप के पुराना बाजार वार्ड से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी विनोद शर्मा के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने का आरोप है।

विज्ञापन


मंडल के मुताबिक इस कारण कांग्रेस को उपचुनाव में जीत हासिल हुई। इसके अलावा पार्टी में गुटबाजी को बढ़ावा देने के भी आरोप लगाए हैं। रूप सिंह ठाकुर की पार्टी से बर्खास्तगी का फैसला मंगलवार को मंडल भाजपा अध्यक्ष बैरागी राम की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


इससे पहले उन्हें विस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने पर उन्हें छह साल के लिए निष्कासित किया था। लेकिन इस बार के लोस चुनाव से पहले उन्हें पार्टी में दोबारा प्राथमिक सदस्यता दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा हाईकमान को देंगे सूचना

Former minister Roop Singh expelled from BJP

मंडल भाजपा के अध्यक्ष बैरागी राम ने बताया कि इसकी रिपोर्ट जिला भाजपा सुंदरनगर और प्रदेश भाजपा को भेजी जा रही है। जिला भाजपा सुंदरनगर के अध्यक्ष राकेश जंबाल ने बताया मंडल सुंदरनगर की ओर से उन्हें इसकी सूचना फोन पर मिली। शहर से बाहर हैं, रिपोर्ट मिलने पर ही इस पर कुछ कह पाएंगे।

आरोपों की जानकारी नहीं : ठाकुर

Former minister Roop Singh expelled from BJP

पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्हें मंडल के फैसले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं और उन्होंने पार्टी की सेवा करते हुए छह बार विधानसभा चुनाव जीतें है। उन पर क्या आरोप लगाए हैं, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed