फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   former minister kishan kapoor commented over cm virbhadra singh son.

सीएम के बेटे को ये क्या बोल गए पूर्व मंत्री

Sat, 31 Jan 2015 10:56 PM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
former minister kishan kapoor commented over cm virbhadra singh son.

पूर्व मंत्री किशन कपूर ने कहा कि 29 जनवरी को भाजपा कार्यालय पर युकां कार्यकर्ताओं का हमला कांग्रेस की सोची समझी साजिश थी। राज्यपाल आवास से भाजपा कार्यालय की दूरी करीब 6 किलोमीटर है। कांग्रेस ने राज्यपाल आवास से दिशा बदलकर भाजपा कार्यालय का रुख किया।

विज्ञापन


इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस की मंशा क्या थी। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री से संरक्षण मिलने के बाद ही युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य ने सारा षड्यंत्र रचा। धर्मशाला में प्रदर्शन के बाद प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री को सलाह दी है कि वे अपने बेटे को जनकल्याण के कार्यों में लगाएं न कि लड़ाई-झगड़े में।
विज्ञापन

कहा, केंद्रीय विश्वविद्यालय पर सीएम कर रहे राजनीति

former minister kishan kapoor commented over cm virbhadra singh son.

केंद्रीय विश्वविद्यालय पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। कैबिनेट मीटिंग में केंद्रीय विवि का 90 फीसदी भवन निर्माण धर्मशाला में करने का निर्णय लेने से पहले सीएम को राजस्व विभाग से पूरी जानकारी लेनी चाहिए थी।

धर्मशाला में सीयू के लिए सारी जमीन ट्रांसफर करवाने के बाद ही ऐसी घोषणा करनी चाहिए थी। अब कांग्रेस की कद्दावर नेता चंद्रेश कुमारी और विप्लव ठाकुर ने भी सीयू पर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों को कांग्रेस सरकार अपमानित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed