{"_id":"65f8174091d06a9b4f093319","slug":"former-ias-officer-amitabh-awasthi-son-commits-suicide-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे ने घर में लगाया फंदा, सुसाइड नोट भी मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे ने घर में लगाया फंदा, सुसाइड नोट भी मिला
Mon, 18 Mar 2024 08:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 18 Mar 2024 08:15 PM IST
सार
पूर्व आईएएस अफसर अमिताभ अवस्थी के बेटे ने सोमवार को रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
युवक ने आत्महत्या की(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पूर्व आईएएस अफसर अमिताभ अवस्थी के बेटे ने सोमवार को रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार शिमला स्थित ब्राकहास्ट में उनके आवास में युवक का शव लटका पाया गया। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी पुष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कुछ बैंक खातों की जानकारी दी गई है। इसके अलावा सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है। युवक के शरीर पर भी कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस सहित फोरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित कर रही है।
विज्ञापन
घटना छोटा शिमला थाना क्षेत्र की है। अमिताभ अवस्थी छोटा शिमला के ब्रॉकहॉस्ट में रहते हैं। उनका बेटा हिमाचल के बाहर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह शिमला आया था। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे माली ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला तो इसे तोड़कर अंदर देखा। मुदीत फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन