फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former Himachal Pradesh chief minister Shanta Kumar's wife santosh shailja dies of COVID-19

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी का कोविड-19 संक्रमण से निधन

Tue, 29 Dec 2020 06:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 29 Dec 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
Former Himachal Pradesh chief minister Shanta Kumar's wife santosh shailja dies of COVID-19
संतोष शैलजा (फाइल फोटो) - फोटो : हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर के ट्विटर अकाउंट से

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा (83) का मंगलवार तड़के करीब चार बजे टांडा मेडिकल कॉलेज में देहांत हो गया। वह कोरोना पाजिटिव थीं और उनका इलाज टांडा में चल रहा था। कोविड नियमों के तहत उनका अंतिम संस्कार पालमपुर के घुग्घर नाला मंदिर श्मशानघाट पर किया गया। उन्हें उनके बेटे विक्रम शर्मा ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन


खुद कोराना पॉजिटिव शांता कुमार ने अपनी पत्नी को अंतिम विदाई दी। श्मशानघाट में भावुक दिखे शांता बड़ी देर तक हाथ जोड़कर वहां बैठे रहे। इसके अलावा विस अध्यक्ष विपिन परमार, प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, प्रदेश भाजपा पर्यटन के संयोजक विनय शर्मा आदि भी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहे। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शैलजा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन


शांता कुमार और उनके पूरे परिवार की रिपोर्ट शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव आई थी। संतोष शैलजा को बुखार था। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को उन्हें टांडा लाया गया था। शुक्रवार शाम को ही शांता समेत पूरे परिवार के लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर शांता कुमार को भी शनिवार को टांडा में आइसोलेट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




निधन की खबर सुनते मुख्यमंत्री पहुंचे पालमपुर 
शांता कुमार की पत्नी के निधन का पता चलते ही पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीटर पर शोक जताया और फिर मंगलवार करीब तीन बजे पालमपुर पहुंच कर शांता से मिले और उन्हें ढाढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हम सब इस दुख की घड़ी में शांता के साथ हैं।


मोदी और नड्डा ने शांता को किया फोन 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शांता को फोन कर लंबे समय तक बात कर शोक प्रकट किया और उन्हें इस सदमे से जल्द उबरने का हौसला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed