{"_id":"6a888c85d08176eeaa0bd0d8","slug":"former-himachal-cm-jairam-thakur-met-pm-modi-and-jp-nadda-in-delhi-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी से मिले जयराम ठाकुर: हिमाचल के अहम मुद्दों और वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा, नड्डा से भी हुई मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी से मिले जयराम ठाकुर: हिमाचल के अहम मुद्दों और वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा, नड्डा से भी हुई मुलाकात
Fri, 21 Aug 2026 11:06 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:06 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। उन्होंने प्रदेश के महत्वपूर्ण विषयों, वर्तमान परिस्थितियों और विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी से मिले जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। उन्होंने प्रदेश के महत्वपूर्ण विषयों, वर्तमान परिस्थितियों और विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी को हिमाचल की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का हिमाचल के प्रति विशेष स्नेह रहा है। केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल के हितों और विकास को प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हिमाचल में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल और आधारभूत ढांचा जैसे क्षेत्रों में अनेक परियोजनाएं आगे बढ़ाई हैं। केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाखों परिवारों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश भी इस विकास यात्रा का महत्वपूर्ण भागीदार है। जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री का निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
हिमाचल के हितों की आवाज
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भौगोलिक रूप से एक विशेष राज्य है। यहां विकास की चुनौतियां अन्य राज्यों से अलग हैं, इसलिए केंद्र-राज्य समन्वय आवश्यक है। भाजपा ने सरकार में रहते हुए भी केंद्र के सहयोग से विकास को गति दी। अब विपक्ष में रहते हुए भी पार्टी प्रदेश के हितों को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रख रही है।
विज्ञापन
केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भेंट
नई दिल्ली प्रवास के दौरान जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भी आत्मीय भेंट की। उन्होंने नड्डा का कुशलक्षेम जाना और हिमाचल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जयराम ठाकुर ने कहा कि नड्डा का हिमाचल के विकास और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी है।