फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former Haryana CM Manohar Lal's campaign advisor and Uttarakhand BJP leader summoned

Himachal: हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल के प्रचार सलाहकार व उत्तराखंड के भाजपा नेता तलब

Thu, 13 Jun 2024 10:30 AM IST
Krishan Singh देवेंद्र ठाकुर, शिमला
देवेंद्र ठाकुर, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jun 2024 10:30 AM IST
सार

 पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रचार सलाहकार रहे तरुण भंडारी, उत्तराखंड के एक बड़े भाजपा नेता और हिमाचल प्रदेश के दो पूर्व विधायक आज शिमला पुलिस ने तलब किए हैं। 

विज्ञापन
Former Haryana CM Manohar Lal's campaign advisor and Uttarakhand BJP leader summoned
बालूगंज थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रचार सलाहकार रहे तरुण भंडारी, उत्तराखंड के एक बड़े भाजपा नेता और हिमाचल प्रदेश के दो पूर्व विधायक आज शिमला पुलिस ने तलब किए हैं। मामला राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रास वोटिंग करने वाले विधायकों को होटलों में ठहराने व उनके खाने-पीने के बिलों की अदायगी का है। जिसमें इनसे पूछताछ की जा सकती है। इस मामले में बालूगंज थाना में केस दर्ज हुआ है। मामले में कुछ तथ्य सामने आए हैं, जिनको आधार बनाकर जांच की आंच हरियाणा और उत्तराखंड तक जा पहुंची है।

विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव में क्राॅस वोटिंग के बाद कांग्रेस के छह और तीन निर्दलीय विधायकों को चंडीगढ़ के होटल में ठहराया गया था। इस दौरान आरोप लगा कि इनके खाने-पीने और ठहरने का लाखों का बिल एक फार्मा कंपनी ने चुकाया। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान फार्मा कंपनी ने खुलासा किया कि पैसे के भुगतान में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रचार सलाहकार रहे तरुण भंडारी की भी भूमिका है। इसलिए तरुण को 13 जून को थाना बालूगंज में जांच में शामिल होने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


तरुण अभी हरियाणा के सीएम नायब सैनी के प्रचार सलाहकार हैं। उत्तराखंड के भाजपा के एक आला नेता को भी नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। उत्तराखंड में जिन होटलों में ये विधायक ठहरे थे, उनका बिल भरवाने का इस नेता पर भी आरोप है। यह पैसा किस माध्यम से होटल संचालकों को दिया गया, इसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा हिमाचल के दो पूर्व विधायकों को भी छानबीन में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला पुलिस ने कांग्रेस विधायकों संजय अवस्थी और भुवनेश्वर गौड़ की शिकायत के आधार पर पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के पिता व उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा और पूर्व विधायक आशीष शर्मा व अन्य के खिलाफ बालूगंज थाना में एफआईआर दर्ज की थी। गौड़ व अवस्थी की संयुक्त शिकायत में कहा गया है कि राज्यसभा चुनाव में विधायकों को प्रलोभन दिया गया है। इतना ही नहीं, बजट सत्र में वित्त विधेयक पास न हो और प्रदेश सरकार अस्थिर हो, इसकी भी साजिश रची गई। आरोप है कि राज्य सरकार को सत्ताविहीन करने के लिए हेलिकाप्टर, अर्धसैनिक बलों और गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed