फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former Governor Ashwani Kumar cremated with full state honours at shimla, President also expressed grief

पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, राष्ट्रपति ने भी जताया शोक

Thu, 08 Oct 2020 10:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Former Governor Ashwani Kumar cremated with full state honours at shimla, President also expressed grief
पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार का शिमला में अंतिम संस्कार हुआ - फोटो : अमर उजाला

पूर्व राज्यपाल एवं सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्वनी कुमार का गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ संजौली स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व मंत्री जीएस बाली, मुख्य सचिव अनिल खाची, डीजीपी संजय कुंडू सहित जिला प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारी शामिल हुए। पुलिस ने उन्हें सलामी दी। इससे पहले सुबह आईजीएमसी में उनका पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया। शव को पहले घर लाया गया और फिर संजौली स्थित श्मशानघाट पर ले जाया गया। इस दौरान उनकी अंत्योष्टि में लोगों को जमावड़ा लगा रहा। अश्वनी कुमार की चिता को उनके बेटे अभिषेक ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उनकी अंत्येष्टि में परिवार के सदस्यों के अलावा रिश्तेदार भी शामिल हुए। इस दौरान उपायुक्त अमित कश्यप भी मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि बीती रात करीब सात बजे आईपीएस अश्वनी कुमार ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने भी जताया अश्विनी कुमार के निधन पर शोक
वहीं, अश्विनी कुमार के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शोक जताया है। राष्ट्रपति ने कुमार की पत्नी चंदा अश्विनी कुमार को पत्र लिखकर पूर्व पुलिस महानिदेशक के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। शोक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि अश्विनी कुमार ने अपने लंबे कार्यकाल के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसकी वजह से ही उनकी पात्रता को देखते हुए 1999 में राष्ट्रपति पदक से भी नवाजा गया था। साथ ही मणिपुर और नगालैंड के राज्यपाल के तौर पर भी उनकी कुशल प्रशासनिक प्रतिभा देखने को मिली थी। उन्होंने परिवार को इस असामयिक व अपूर्णीय क्षति से उबरने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed