{"_id":"930fc5d7d94c5ba06d2ddab273cc623e","slug":"former-cm-write-letter-to-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में क्या लिखा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में क्या लिखा?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 21 Jul 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने व्रिक्स सम्मेलन के दौरान चीन के राष्ट्रपति के साथ कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए वैकल्पिक रास्ता का मुद्दा उठाया गया था। इसके लिए हिमाचल की ओर से धूमल ने मोदी का धन्यवाद किया है।
धूमल ने कहा कि उन्होंने खुद मुख्यमंत्री रहते हुए 28 मई 2009 को तत्कालीन विदेश मंत्री एमएम कृष्णा को पत्र लिखा था। इसके बाद एमएम कृष्णा ने चीन सरकार के सामने इस मुद्दे को उठाया था।
विज्ञापन
इतना ही नहीं बल्कि प्रदेश के अधिकारियों ने केंद्र सरकार के सामने यह मामला उठाया था, जिससे लोगों को राहत मिल सके। वर्तमान में जो मार्ग है, उसे 865 किलोमीटर की लंबी यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन
यह लंबी और जोखिम पूर्ण है। वैकल्पिक मार्ग किन्नौर होते हुए उसकी दूरी कम हो जाएगी। साथ ही रास्ता भी सुरक्षित होगा। इससे हिमाचल प्रदेश के लोगों को कैलाश मानसरोवर यात्रा आसान हो जाएगी।