फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former CM Virbhadra Singh did not attend Congress rally in solan, know the reason

सोलन: कांग्रेस की रैली में नहीं पहुंचे पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, जानें वजह

Mon, 05 Apr 2021 05:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Apr 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
Former CM Virbhadra Singh did not attend Congress rally in solan, know the reason
सोलन में कांग्रेस रैली। - फोटो : अमर उजाला

सोलन नगर निगम में कांग्रेस की अंतिम चुनावी रैली में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कार्यक्रम रदद हो गया है। वीरभद्र सिंह की जगह उनके पुत्र एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने रैली में भाग लिया। विक्रमादित्य ने कहा कि कोरोना के चलते डॉक्टरों ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को रैली में आने की अनुमति नहीं दी। इसलिए वह कार्यक्रम में नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि पिता को चिकित्सकों ने कोरोना के चलते भीड़भाड़ से दूर रहने की सलाह दी है। बता दें कांग्रेस ने पूर्व सीएम के नाम पर रैली में भीड़ जुटाई थी, लेकिन अंतिम समय पर वीरभद्र सिंह का कार्यक्रम रद्द हो गया। चार एमसी और तीन ब्लाकों में पंचायत प्रधान पद के लिए प्रस्तावित चुनाव के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है। शाम को प्रचार का शोर थम जाएगा। 

विज्ञापन


नगर निगम चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें लोग : वीरभद्र
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला में जारी बयान में सोलन, मंडी, पालमपुर और धर्मशाला नगर निगम के मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें। लोकतंत्र में जनमत का सांविधानिक महत्व होता है। इस महत्व को कम नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बिना किसी भेदभाव प्रदेश का समान विकास किया है। पूर्व कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में जिस गति से विकास को बढ़ाया था, आज वह ठहर गया है। भाजपा की नीतियों और निर्णयों से आज हिमाचल का हर वर्ग दुखी है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम लोगों के साथ युवा वर्ग में भी हताशा है। वैश्विक महामारी कोरोना ने देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया है, वहीं सरकार किसी भी वर्ग को कोई भी राहत देने में विफल रही है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed