फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   former cm prem kumar dhumal want to hand over the case to cbi .

सीबीआई से जांच करवाना चाहते हैं धूमल

Sun, 01 Feb 2015 11:48 AM IST
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:48 AM IST
विज्ञापन
former cm prem kumar dhumal want to hand over the case to cbi .

प्रदेश भाजपा कार्यालय शिमला दीपकमल के बाहर मारपीट के बाद हमीरपुर भाजपा में आक्रोश है। जिला भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में शनिवार को गांधी चौक हमीरपुर के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। धूमल ने प्रदेश सरकार की शह पर यूथ कांग्रेस पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए। उन्होंने राज्यपाल से इस घटनाक्रम की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सीबीआई या प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन होना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने राज्यपाल से प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन हुआ है जो लोकतंत्र का हनन है। धूमल ने कहा कि अगर कांग्रेस को धरना करना ही था तो दिल्ली में केंद्र सरकार के सामने या प्रदेश में किसी केंद्रीय कार्यालय के बाहर या जिला प्रशासन के सामने करना चाहिए था।

विज्ञापन

'इस नई रीत का खात्मा करेंगे'

former cm prem kumar dhumal want to hand over the case to cbi .

धूमल ने कांग्रेस को चेताते हुए कहा कि अगर बदले की भावना से भाजपा ऐसा करना चाहे तो भाजपा कार्यालय तो शिमला से दूर चक्कर में है, लेकिन कांग्रेस का कार्यालय मुख्य बाजार में सड़क के साथ है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं में शालीनता, देशप्रेम और भाईचारे की भावना भरी है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय पर हमला कर प्रदेश में जो नई रीत का आगाज किया है, उसका खात्मा प्रदेश भाजपा पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाकर करेगी। उन्होंने कहा कि इस हमले में शिमला पुलिस के अधिकारी और कई जवान शामिल थे।

इसलिए पुलिस से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक आईडी धीमान, विधायक नरेंद्र ठाकुर, विधायक विजय अग्निहोत्री, नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष दीप कुमार बजाज, मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। धरने के बाद जिला भाजपा ने एसी टू डीसी हमीरपुर के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed