फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Former CM Prem Kumar Dhumal's big statement about contesting elections

हिमाचल: चुनाव लड़ने को लेकर पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Tue, 18 Oct 2022 06:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Oct 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार
सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को टिकट नहीं मिलने और राजनीति से सन्यास लेने की अटकलों के बीच अमर उजाला ने उनसे फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने स्थिति साफ की।
loader
Former CM Prem Kumar Dhumal's big statement about contesting elections
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने स्पष्ट कर दिया है कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लडे़ंगे। उन्होंने मंगलवार को भाजपा हाईकमान के सामने इस संबंध में स्थिति स्पष्ट कर दी। धूमल ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि उनकी उम्र 75 साल से अधिक हो चुकी है, इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। यही पार्टी का सिद्धांत भी रहा है। उन्होंने कहा कि जो सिद्धांत के साथ जीए, वही सम्मानजनक जीना होता है।  



धूमल ने कहा कि वह इस संबंध में बहुत पहले ही स्थिति साफ कर चुके थे कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने इस बारे में लिखकर भी दिया था। सोशल मीडिया पर धूमल को टिकट नहीं मिलने और राजनीति से संन्यास लेने की अटकलों के बीच अमर उजाला ने उनसे फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि वह पार्टी प्रत्याशी का साथ देंगे। उन्होंने पांच साल भी पार्टी को पूरा सहयोग दिया है। धूमल नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने गए थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed