{"_id":"62811f0bf5b1a442cb7949f8","slug":"former-cm-prem-kumar-dhumal-in-solan-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मिट्टी से बने घरों का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मिट्टी से बने घरों का किया शुभारंभ
Sun, 15 May 2022 09:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 15 May 2022 09:12 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए मिट्टी के घर बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं।
विज्ञापन
रामलोक मंदिर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को गण की सेर स्थित माधव सृष्टि बहुआयामी शिक्षण संस्थान केंद्र में मिट्टी के घरों का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए मिट्टी के घर बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन परिसर के महामंत्री रविंद्र ठाकुर ने किया।
विज्ञापन
परिसर में चलाए जा रहे अलग-अलग आयामों की जानकारी संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र सूद और योग भारती संस्थापक श्रीनिवास मूर्ति ने दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर के उद्योगपति विनोद गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विनोद गुप्ता ने संस्थान के लिए 11 लाख रुपये दान देने का संकल्प लिया जबकि दिनेश गर्ग ने एक लाख, रत्न सिंह पाल ने 51 हजार, सुधीर ठाकुर ने 51 हजार, तीर्थ राम शर्मा ने 51 हजार रुपये योग भारती को दान स्वरूप देने की घोषणा की। समाज सेवक बुध राम ठाकुर ने सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों को स्कूल बैग वितरित किए।
विज्ञापन
इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल रामलोक मंदिर भी गए और वहां माथा टेककर आशीर्वाद लिया।