फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Former CM PK Dhumal slammed virbhadra singh over private universities

अब क्यों निजी विवि खोलना चाहती है सरकार : धूमल

Wed, 09 Jul 2014 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 09 Jul 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
Former CM PK Dhumal slammed virbhadra singh over private universities

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार की गुमराह करने वाली राजनीति का अब पर्दाफाश हो रहा है। सरकार ने निजी विवि की इंडोवमेंट फीस को जिस तरह घटाया है, वह सरकार की अवसरवादिता का स्पष्ट उदाहरण है।

विज्ञापन


पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश को शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र का हब बनाने के लिए कई कदम उठाए थे। लेकिन, उस समय कांग्रेस ने सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाए हिमाचल ऑन सेल जैसे नारे लगाए। भाजपा सरकार ने पहले निजी विवि खोले और इनकी गुणवत्ता के लिए रेगुलेटरी कमीशन भी बनाया।
विज्ञापन


निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए 5 करोड़ इंडोवमेंट फीस भी तय की। उस समय कांग्रेस ने नकारात्मक रवैया अपनाकर निजी विवि का खुलकर विरोध किया और अब सत्ता में आने के बाद उसी कांग्रेस सरकार ने इंडोवमेंट फीस घटाकर 3 करोड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिरकार सरकार अब क्यों निजी विश्वविद्यालय खोलना चाहती है? पूर्व मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेजों में घटी सीटों के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह प्रदेश सरकार की शिक्षा क्षेत्र की उपेक्षा का परिणाम है कि आज प्रदेश के 85 होनहार विद्यार्थी डॉक्टर बनने से वंचित होने की कगार पर हैं।

किसकी मिलीभगत से बने एडमिशन नियम?
धूमल ने तकनीकी शिक्षण संस्थानों में एडमिशन न होने के लिए भी कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। धूमल ने कहा कि सख्त नियमों के चलते आज हजारों छात्र अपने ही प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं।


उसी योग्यता के आधार पर उन्हें अन्य प्रदेशों में प्रवेश मिल रहा है। धूमल ने प्रदेश सरकार से सवाल पूछा कि जब ये छात्र शिक्षा ग्रहण करके आएंगे तो क्या उन्हें अपने राज्य में नौकरी का अधिकार नहीं होगा? ये किसकी मिलीभगत से हो रहा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed