{"_id":"42b6dd922b4658257458c711ae57e030","slug":"former-cabinet-minister-salman-khurshid-statement-after-controversy-over-beef-remarks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी हिंसा पर पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी हिंसा पर पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद का बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन)
Updated Sat, 10 Oct 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि देश में विकास होना चाहिए लेकिन लोकतंत्र के बलिदान के दम पर नहीं। उन्होंने मोदी सरकार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि देश दमनकारी नीतियों की तरफ जा रहा है। दादरी की घटना पर कहा कि किसी भी असहाय की जान नहीं जानी चाहिए, चाहे वह किसी भी मजहब का हो।
विज्ञापन
वहीं गौमांस पर उन्होंने सियासत न करने का आह्वान दोनों समुदायों से किया। कहा कि जो भाजपा के लोग हमारी सरकार पर उंगलियां उठाते थे आज उन पर भी उंगलियां उठने लगी हैं। जनमत मिला है तो उसका आदर करना और जनता के लिए कार्य करना सीखें। आज सत्ता मिली तो कल छिन भी सकती है।
विज्ञापन
यदि कोई यह सोचे की पांच साल में वे देश बदल देंगे तो यह गलत है। कहा कि लिटफेस्ट जैसे आयोजन होते रहने चाहिए। जिससे दोनों देशों के लोगों को आपस में मिलने का मौका मिलता है। इससे दोनों देशों में मधुर संबंध स्थापित होने का भी मौका मिलता है। खुशवंत सिंह के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा की सिंह साहब के साथ बचपन से ही लगाव था लेकिन उनके साथ काम करने का मौका मिला तो बहुत कुछ सीखने को मिला। उनके साथ पारिवारिक संबंध थे।
विज्ञापन
कसौली में जब तक लिटफेस्ट होता रहेगा वो उसमें आते रहेंगे। खुशवंत सिंह बहुत ही मिलनसार, नियमवादी और समय के पाबंद थे। उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं था और यही कारण है कि उनके दुनिया से जाने के बाद भी उनके प्रशंसकों के दिलों में वे आज भी जिंदा है।