फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former BJP state president Satpal Satti's car overturned, narrowly escaped

Una News: लठियाणी में पलटी गाड़ी, बाल-बाल बचे विधायक सतपाल सिंह सत्ती

Tue, 18 Apr 2023 07:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा/लठियाणी (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा/लठियाणी (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Apr 2023 07:54 PM IST
सार

ऊना जिले के लठियाणी से 500 मीटर की दूरी पर बिलग्रां मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब नौ बजे पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर के विधायक सतपाल सत्ती की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। 

विज्ञापन
Former BJP state president Satpal Satti's car overturned, narrowly escaped
सतपाल सत्ती की गाड़ी पलटी - फोटो : satpal satti

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के लठियाणी से 500 मीटर की दूरी पर बिलग्रां मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब नौ बजे पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर के विधायक सतपाल सत्ती की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार टेंपो से बचाते समय उनकी गाड़ी पहाड़ी से टकरा गई। टकराने के बाद गाड़ी ने तीन पलटे खाए। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत गाड़ी के शीशे तोड़कर विधायक सहित सभी चार कार सवारों को निकाला। विधायक एवं साथ बैठे कार सवारों को मामूली चोटें आईं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार दिया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


सत्ती मंगलवार सुबह करीब आठ बजे ऊना से शिमला के लिए निकले थे। लठियाणी के आगे 500 मीटर दूर सामने से एक टेंपो तेज रफ्तार से आया। टेंपो गलत दिशा से आ रहा था। विधायक सतपाल सत्ती ने बताया कि चालक ने दुर्घटना के बचाव के लिए गाड़ी को सड़क से नीचे उतार दिया। टेंपो उनकी गाड़ी के बिल्कुल साथ होकर निकल गया, लेकिन उनकी गाड़ी पहाड़ी से टकरा गई। इसके बाद तीन बार पल्टियां खाते हुए बीच सड़क पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक व तीन अन्य सवारों को मामूली चोटें आई हैं। घटनास्थल के पास कुछ लोग बस का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने तुंरत घायलों को निकाला। उसके बाद पता चला कि यह गाड़ी विधायक सतपाल सत्ती की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि हादसे का पता चलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मौके की स्थिति को देखा। सबसे पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच की जा रही है।


सभी के प्यार और प्रभु के आशीर्वाद से सकुशल हूं। मामूली चोटें आई हैं। स्वास्थ्य उपचार ले रहा हूं। जल्द स्वस्थ होकर आपके बीच उपस्थित हो जाउंगा। ऊना ही नहीं, बल्कि प्रदेशभर ने लोगों ने फोन पर हालचाल जाना। - सतपाल सत्ती, विधायक, ऊना सदर विस क्षेत्र।

कांग्रेस नेता रायजादा ने भी पूछा कुशलक्षेम
ऊना अस्पताल में विधायक सतपाल सिंह सत्ती का हालचाल जानने के लिए पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और ऊना सदर से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा भी पहुंचे। जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, बलबीर चौधरी के अलावा कई भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने उनका हालचाल जाना। ज्ञात रहे उक्त नेशनल हाईवे पर लठियाणी से बड़सर तक इतने तीखे मोड़ हैं। वहां हर दिन कोई न कोई अप्रिय घटना होती रहती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed