फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   former army chief general VP Malik said that Kargil war should be mentioned on the statue of Major Martyr Sudhir Walia

कांगड़ा: वीपी मलिक बोले- शहीद मेजर सुधीर वालिया की प्रतिमा पर होना चाहिए कारगिल युद्ध का जिक्र

Tue, 15 Feb 2022 07:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Feb 2022 07:07 PM IST
सार

पत्नी रंजना के साथ मंगलवार को पालमपुर पहुंचे पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वीपी मलिक ने शहीद मेजर सुधीर वालिया की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से कहा कि मेजर सुधीर वालिया की प्रतिमा पर कारगिल युद्ध का भी जिक्र होना चाहिए। 

विज्ञापन
former army chief general VP Malik said that Kargil war should be mentioned on the statue of Major Martyr Sudhir Walia
पूर्व सेना अध्यक्ष वीपी मलिक ने शहीद सुधीर वालिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वीपी मलिक ने कहा कि अशोक चक्र विजेता शहीद मेजर सुधीर वालिया ने 1999 में हुए कारगिल युद्ध में जाने की खुद इच्छा जताई थी। वह उस वक्त उनके एडीसी थे। ऑपरेशन रक्षक में कुपवाड़ा में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ से एक माह पहले मेजर सुधीर वालिया ने कारगिल युद्ध में भाग लिया था। लेकिन वह ऑपरेशन रक्षक में शहीद हो गए थे। 

विज्ञापन

पत्नी रंजना के साथ मंगलवार को पालमपुर पहुंचे वीपी मलिक ने शहीद मेजर सुधीर वालिया की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से कहा कि मेजर सुधीर वालिया की प्रतिमा पर कारगिल युद्ध का भी जिक्र होना चाहिए। इससे पहले वीपी मलिक सौरभ वन विहार गए।
विज्ञापन


वहां पर कारगिल शहीद कैप्टन सौरभ कालिया को श्रद्धांजलि देकर उनकी बहादुरी को सलाम किया। उन्होंने सौरभ वन विहार को निहारकर इसकी तारीफ की। मलिक ने कैप्टन विक्रम बतरा व शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा को भी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सेना छावनी के होल्टा रेस्ट हाउस में शहीदों के परिजनों कैप्टन सौरभ कालिया के पिता डॉ. एनके कालिया, माता विजया कालिया व शहीद मेजर सुधीर वालिया के पिता रूलिया राम वालिया, जीजा प्रवीण आहलुवालिया, बहन आशा वालिया, भाभी सिमरन वालिया आदि से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed