फोन पर किया ऐसा मजाक कि पूरा दिन दौड़ती रही पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली पुलिस की किसी अज्ञात ने सड़क हादसे के नाम पर जमकर कसरत करवाई। फर्जी कॉल करने वाले व्यक्ति ने मनाली पुलिस को दो जगह सड़क हादसे होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कुछ नहीं था। पुलिस को झूठी सूचना देने के बाद उक्त व्यक्ति ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। अब पुलिस ने मोबाइल कंपनी से नंबर की पूरी डिटेल मांगी है।
इससे पुलिस को गुमराह करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को पुलिस को पहले एक व्यक्ति की कॉल आई और बताया गया कि सोलंगनाला के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें कई लोग सवार हो सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर रवाना हुआ लेकिन मौके पर पहुंचने पर वहां कोई सड़क हादसा नहीं हुआ था।
दूसरी बार फिर आई फर्जी कॉल
तभी पुलिस को फिर से एक कॉल आती है कि कोठी में नाले में गहरी खाई में एक सूमो गिरी है जिसमें पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मैं भी मौके पर ही मौजूद हूं। सूचना मिलते ही पुलिस मौका स्थल पर पहुंची और गहरी खाई में जाकर देखा की वहां ऐसा कुछ भी नहीं था। तब जाकर पुलिस को समझ आया कि कोई उन्हें झूठी सूचना दे रहा है।
जब पुलिस ने कॉल करने वाले व्यक्ति को फोन करना चाहा तो उसका नंबर बंद आया। इसके बाद पुलिस ने उक्त नंबर की पूरी डिटेल मोबाइल कंपनी से मांगी है। इसके बारे में एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस को किसी ने गुमराह किया था। उन्होंने कहा कि मोबाइल कंपनी से डिटेल मांगी गई है, जिससे आरोपी पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।