फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forest minister approved the name of tainted officer for training in Germany

वन मंत्री ने ट्रेनिंग के लिए भेज दिया दागी अफसर का नाम

Sun, 02 Oct 2016 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 02 Oct 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
forest minister approved the name of tainted officer for training in Germany
वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी

वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने जर्मनी में होने वाली वन विभाग के अधिकारियों की ट्रेनिंग के लिए दागी अफसर का नाम भेज दिया है। यह अधिकारी वर्ष 2006 में हुए सीपीएमटी पेपर लीक कांड के आरोपी और आईएफएस गीताराम साहिबी हैं। जर्मनी में वन अधिकारियों के लिए ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स चार अक्तूबर से होनी है। इसके लिए साहिबी का नाम आने से वह एक बार फिर चर्चा में हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ट्रेनिंग के लिए उनके नाम को सरकार की मंजूरी के बाद से वन मंत्री और तत्कालीन पीसीसीएफ एसपी वासुदेवा में ठन गई थी। दरअसल, जर्मनी में 4 अक्तूबर से वन अधिकारियों की ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) होनी है। इसके लिए तत्कालीन पीसीसीएफ एसपी वासुदेवा ने सीसीएफ अर्चना शर्मा और रमन शर्मा का नाम प्रस्तावित किया।
विज्ञापन


फाइल सरकार के पास पहुंची तो वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने अर्चना शर्मा की जगह सीसीएफ ईको टूरिज्म गीताराम साहिबी का नाम अप्रूव कर दिया। इस पर पीसीसीएफ ने आपत्ति जताई और फिर अर्चना शर्मा का नाम प्रस्तावित किया, लेकिन सरकार ने सिफारिश खारिज कर गीताराम साहिबी और रमन शर्मा के नाम को अंतिम मंजूरी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

2006 के सीपीएमटी पेपर लीक कांड में आरोपी हैं आईएफएस गीताराम साहिबी

forest minister approved the name of tainted officer for training in Germany
वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी - फोटो : फाइल फोटो

इसके बाद से मंत्री और पीसीसीएफ के बीच का विवाद सुर्खियों में है। विभागीय सूत्रों की मानें तो पीसीसीएफ की दलील थी कि चूंकि साहिबी प्रोजेक्टों से डील नहीं कर रहे हैं, इसलिए उन्हें नहीं भेजना चाहिए।

साथ ही यह भी हवाला दिया गया था कि साहिबी पुलिस की ओर से दायर एक मामले में चार्जशीटेड हैं। ऐसे में अंडर ट्रायल केस के आरोपी को बाहर नहीं भेजना चाहिए।

हालांकि, मंत्री की सख्ती के बीच प्रमुख सचिव वन तरुण कपूर ने कहा कि चूंकि साहिबी कभी किसी ट्रेनिंग के लिए नहीं गए, ऐसे में उन्हें भेजना सही है। वन मंत्री और पीसीसीएफ के बीच उपजे विवाद के बीच अब पुलिस भी चौकन्नी हो गई है।

पुलिस के आला अधिकारी भी इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि साहिबी ने कोर्ट से मंजूरी ली है या नहीं। साथ ही पुलिस खुद भी अपने स्तर से कोर्ट में उनके विदेश न जाने की कार्रवाई पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed