फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forest gaurd burn in forest fire.

फॉरेस्ट गार्डः एक ने दिखाई बहादुरी तो दो ने कटाई नाक

Thu, 18 Jun 2015 09:28 AM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
forest gaurd burn in forest fire.

वन महकमे के एक कर्मी ने जान पर खेलकर ड्यूटी निभाई। झुलसा कर्मी मौत से लड़ रहा है। घटना चंबा की है। यहां सलूणी उपमंडल के मंदरौली गांव के जंगल की आग को बुझाते वक्त वन विभाग का एक कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गया। कर्मचारी जिस समय आग को बुझाने का प्रयास कर रहा था, अचानक तेज हवा चलने लगी। कर्मचारी आग की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


आसपास मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह करीब 95 प्रतिशत तक जल चुका था। उसे गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने टांडा रेफर कर दिया। घायल कर्मचारी की पहचान तुलाराम पुत्र गौरिया राम गांव मंदरौली डाकघर उवांघल पंचायत भलेई के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंदरौली गांव से सटे जंगल में बुधवार को अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से तुला राम आग को बुझा रहे थे तो अचानक आग की चपेट में आ गए। जब तक स्थानीय लोग कर्मचारी को आग से बचाते, तब तक वह बुरी तरह से झुलस गया। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना की जानकारी 108 को दी तथा इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सुंडला ले आए, जहां से व्यक्ति को चंबा अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर टल्ली वन रक्षकों ने रोकी गाड़ी

forest gaurd burn in forest fire.

वहीं हमीरपुर के भोटा में पुलिस चौकी भोटा के झिंझकरी गांव में हैरान कर देने वाला वाक्या सामने आया है। सूचना पर आग बुझाने आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी को नशे में टल्ली दो वन रक्षकों ने रोक दिया। गाड़ी के आगे खड़े होकर करीब साढ़े चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान दोनों पक्षों में गाली गालौच और धक्का मुक्की भी हुई। मामला बढ़ता देख फायर कर्मियों ने हेड क्वार्टर और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों वन रक्षकों का मेडिकल करवा रिपोर्ट डीएफओ हमीरपुर को भेज दी है। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई है। मंगलवार रात सवा 9 बजे अजय कुमार निवासी झिंझकरी ने दमकल विभाग के हमीरपुर कार्यालय में जंगल में आग लगने की फोन पर सूचना दी। दमकल वाहन तुरंत मौके के लिए रवाना हुआ। इस दौरान यहां नशे में धुत्त वनरक्षकों ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को रोक दिया।

उनका आरोप है कि कुछ दमकल कर्मियों के मोबाइल भी छीन लिए। स्थिति तनावपूर्ण होने पर दमकल कर्मियों ने इसकी सूचना अपने कार्यालय में दी। दमकल कार्यालय हमीरपुर के इंचार्ज और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को शांत करवाया। इस दौरान पुलिस नशे में धुत्त दोनों वन रक्षकों को मेडिकल के लिए भोटा स्वास्थ्य केंद्र ले गई।

मुझे फोन पर मामले की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करवाया। दो वन रक्षक नशे में थे। दोनों का भोटा स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल करवा लिया गया है। इसकी रिपोर्ट डीएफओ हमीरपुर को भेज दी गई है।
-एएसआई विनोद कुमार, चौकी इंचार्ज भोटा, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed